Bhopal news: भाजपा में मालिश करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट, मुरलीधर राव ने बीजेपी नेताओं को दी नसीहत
मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने भाजपा के पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि मालिश करने वालों को टिकट नहीं मिलेगा। इस बार टिकट जमीनी पकड़ वाले नेता को ही दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में भाजपा संगठन में टिकटों को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधानसभा की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने तीखे लहजे में पार्टी के पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मालिश करने वाले नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा।
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बीजेपी पदाधिकारी साफ शब्दों में कह दिया कि जो लोग यह सोचते हैं कि नेताओं को साधने से उनकी मालिश करने से टिकट मिल जाएगा वह लोग गलतफहमी में इस बार टिकट जमीनी पकड़ वाले नेता को ही दिया जाएगा इसके अलावा बैठक में भोपाल के अलग-अलग मंडल अध्यक्षों ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष अमित पचौरी की जमकर खिलाफत की।
सुमित पचौरी की खिलाफत शुरू
मंडल अध्यक्षों ने कहा कि जिला अध्यक्ष सुमित पचोरी अपनी मनमर्जी चलाते हैं कार्यक्रम के पहले मंडल अध्यक्षों से विमर्श भी नहीं करते इतना ही नहीं मंडल अध्यक्षों ने यह तक कहा कि सुमित पचौरी ने पार्टी के कई पदाधिकारियों को बगैर नोटिस के पद से हटा दिया।
जिलाध्यक्ष ने ना तो उनसे बात की और ना ही उनसे पूछताछ की। मुरलीधर राव के सामने यह बातें सुनकर सुमित पचौरी भी सकपका गए और पूरी बैठक में छोटा सा मूल्य बैठे रहे बैठक में सुमित पचौरी की खिलाफत देख मुरलीधर राव ने सुमित पचोरी को समझाइश भी दी।
बता दे भोपाल में बीजेपी की जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खास माने जाते हैं। वह विद्यार्थी परिषद से ही वीडी शर्मा के साथ काम करते हुए आए। इसी वजह से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से उनका तालमेल ठीक-ठाक नहीं हो पाता।












Click it and Unblock the Notifications