Bhopal News: महेंद्र सिंह ने कांग्रेस किसान मोर्चा के MP सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को ज्वाइन कराई बीजेपी

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भोपाल लोकसभा के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का भारत माता चौराहे (डिपो चौराहा) स्थित दद्दू का मंदिर के पास पूजन करके शुभारंभ किया।

इससे पहले महेंद्र सिंह के समक्ष कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहन राठौर ने सैकड़ो साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

Mahendra Singh made hundreds of workers including Mohan Rathore of Congress Kisan Morcha join BJP

चुनाव कार्यालय शुभारंभ के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, आचरण, वाणी विचार सब कुछ अद्भुत है। आज से एक अरब 98 करोड़ से और अधिक वर्ष पहले भारत में सूर्य की पहली किरण धरती पर आई थी, तब सतयुग था। उसके बाद त्रेता बीत गया, द्वापर बीत बया और अब कलयुग के पांच हजार 125 वर्ष बीत रहे हैं। भारत तब भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।

भारत की संस्कृति व सभ्यता तब भी स्थापित थी, आज भी स्थापित है। भारत पहले विश्व गुरू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने और उसके परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी और भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

Mahendra Singh made hundreds of workers including Mohan Rathore of Congress Kisan Morcha join BJP

सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय भारत में थी

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया में किसी से जाकर पूछो सबसे प्राचीनतम विश्वविद्यालय का नाम बताइए तो लोग कहेंगे जो भारत की धरती पर था। दुनिया में कोई शास्त्रों की चर्चा करेगा तो गीता, रामायण और महाभारत की चर्चा होगी। दुनिया में किसी से पूछो सबसे प्राचीनतम भाषा का नाम बताइए तो संस्कृत भाषा की चर्चा करेग। दुनिया में किसी से जाकर के पूछिए सबसे प्राचीनतम मंत्र का नाम बताइए तो गायत्री महामंत्र की चर्चा होगी। दुनिया में किसी से जाकर पूछो जीरो की खोज किसने की तो भारत की तरफ इशारा करेगा। भारत पहले विश्व गुरू रहा है।

Mahendra Singh made hundreds of workers including Mohan Rathore of Congress Kisan Morcha join BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के उसी परम वैभव को फिर से वापस लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आज सभी कार्यकर्ता भोपाल लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा को जिताने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के मंत्र को पूरा करने के लिए प्राणपण से जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण और विकास कार्यां के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर संपर्क कर बताएं। भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के साथ प्रदेश की सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतेगी।

इस अवसर पर महापौर मालती राय, आलोक संजर, रामदयाल प्रजापति, सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, विष्णु राजोरिया, प्रदेश प्रक्ता नेहा बग्गा, भाषित दीक्षित, राजेंद्र गुप्ता, राजेश सिंह, जगदीश यादव, राजू अनेजा, आरती अनेजा, गिरिजा खटीक, आरके सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया, डिंपल श्रीवास्तव, आदित्य अग्रवाल, प्रियेश उपाध्याय, राजू अनेजा, राकेश सरवैया, हेमंत बडगैया, लीलेन्द्र मारण सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष शंकर मकोरिया ने किया एवं आभार राजू अनेजा माना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+