MP Weather News: 50 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, सूरज और बादलों में शुरू हुआ आंख मिचौली का खेल

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शनिवार को वेदर डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना है।

Madhya Pradesh weather news today , hail will fall in many districts with strong storm

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। 24 मार्च से प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को जबलपुर शहडोल संभाग में "ओलों" की बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। बताया जा रहा है कि अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

वहींं राजधानी भोपाल में सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोन के कारण शहर का मौसम बदल रहा है। लेकिन फिलहाल इसके तेवर भरोसेमंद नहीं है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादल बने हुए। इसके चलते ग्वालियर चंबल, भोपाल, नर्मदा पुरम, संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

बार-बार इसलिए बदल रहा है मौसम

झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन तेलंगना तक बनी हुई है। साथ ही वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है। हवा के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण शनिवार से एक बार फिर मध्यप्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश का दौर दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है। इस दौरान तेज आंधी चलने के साथ कहीं गई ओले भी गिर सकते हैं।

तापमान में तेजी शुरू

मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में राजधानी में तापमान ने करवट बदल ली है। तापमान मैं तेजी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री पर दर्ज किया गया है, लेकिन इसमें बदलाव आने की उम्मीद है। इस माह में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है। उनमें से तीन काफी नीचे आने के कारण उनका असर बना रहेगा। 29 मार्च को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। ऐसे मौसम में तेवर फिर बदलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+