umaria: प्यार में पति ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या
उमरिया,

जानें पूरा मामला
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सूखा धौरई निवासी रामकृष्ण पासी का खलौन्ध ग्राम के निवासी वंदना कोल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिस पर रामकृष्ण की पत्नी बिंदु पासी को आपत्ति थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच आये दिन घरेलू विवाद होता था। कई बार मामला थाने पंहुचा लेकिन समझाइश के बाद पति-पत्नी साथ मे रहने लगते, लेकिन शातिर दिमाग हस्बैंड रामकृष्ण के दिमाग महबूबा से मुलाकात में बाधा पैदा करने वाली पत्नी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का षडयंत्र रच डाला, और उसे मौत के घाट उतार दिया।

दूध में नींद की गोली मिलाकर प्रेमिका से कराया मर्डर
पति रामकृष्ण ने पहले पत्नी के दूध के गिलास में नींद की गोली मिलाई और घर से बाहर चला गया। इस बीच महबूबा वंदना कोल रामकृष्ण के घर आई और नींद की गोली के नशे में सो रही पत्नी बिंदू पासी के सर में लोहे के रॉड से घातक प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी के मंगलसूत्र और झुमका करवाया चोरी
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्मम मर्डर के बाद आरोपी महबूबा महिला ने प्लान बनाया कि ये हत्या न होकर लूटपाट और मर्डर लगे इसलिए प्रेमिका ने मृतक महिला के गले से उसका मंगलसूत्र और झुमका उतार लिए। उसके बाद मौके से फरार हो गई।

ऐसे खुला राज
जांच के दौरान पुलिस आरोपी पति के मोबाइल की जांच से कुछ संदेह मिला और पति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी पति और उसकी महबूबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications