पुलिसकर्मी की मौत के बाद बेटी की गुहार-' मुख्यमंत्री जी मदद करो, पापा का सपना पूरा करना चाहती हूं'
भोपाल। मेरा नाम तनिष्का सोनी है...। मेरे भाई का नाम कृष्णा सोनी है...। मेरे पापा का नाम स्व. योगेन्द्र सोनी है...। पापा का सपना था कि मैं एक बड़े स्कूल में पढ़-लिखकर बड़ी पुलिस अधिकारी बनूं...। 31 सैकंड का यह वीडियो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम है, जो मध्य प्रदेश पुलिस के कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी योगेन्द्र सोनी की मासूम बेटी ने भेजा है।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक योगेन्द्र सोनी मध्य प्रदेश के जहांगीराबाद पुलिस थाने में डायल 100 के चालक थे। महीनेभर पहले डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सोनी की मौत हो गई। मूलरूप से टीटीनगर के रहने वाले योगेन्द्र सोनी के परिवार में 3 साल का बेटा कृष्णा, पत्नी रेखा और मां विमला सोनी जिस दिन कोरोना को हराकर घर लौटे उसके अगले दिन उनके घर के एकलौते सहारे योगेन्द्र ने हमीदिया में दम तोड़ दिया।
अब योगेन्द्र सोनी की पांच साल की बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगा रही है। वीडियो में पापा के सपने का जिक्र करते हुए बेटी आगे कहती हैं कि 'मैं अपने पापा का सपने को पूरा करना चाहती हूं। आगे बढ़ना चाहती हूं। प्लीज मुख्यमंत्री जी आप भी हमारी मदद कीजिए'












Click it and Unblock the Notifications