शर्मनाक! कंधे पर बेटी या 'सिस्टम' का जनाजा, एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट पर शव रखकर 35 KM पैदल चला बाप
भोपाल, मई 09: मध्य प्रदेश से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सिंगरौली जिले में एम्बुलेंस नहीं मिलने के बाद एक बाप अपनी बेटी का शव खाट पर लेकर करीब 35 किलोमीटर तक पैदल चला। विकास और सुशासन का दावा करने वाले सरकार के नुमाइंदों की यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। सिस्टम की अनदेखी के चलते एक लाचार और बेबस पिता अपने बेटी की लाश को खाट पर इस तरह से ले जाने के लिए मजबूर हुआ है।

Recommended Video
यह हृदय विदारक घटना निवास पुलिस चौकी की है, जहां गड़ई गांव में एक 16 साल की नाबालिग बेटी धीरुपति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों ने निवास पुलिस को दी, लेकिन पुलिस प्रशासन और अन्य जगहों से कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद मृतका के पिता अपनी बेटी के बेजान शरीर को खाट पर ले जाने के लिए लाचार हुआ और पोस्टमॉर्टम के लिए 35 किमी तक पैदल चला।
जानकारी के अनुसार परिजनों की सूचना के बाद भी प्रशासन हरकत में नहीं आया। ना ही पीड़ित को शव वाहन मिलने पर पुलिस ने कोई गंभीरता दिखाई, जिसके बाद सिस्टम के मारे पिता ने अपनी बेटी के शव को खाट पर ले जाने का फैसला किया और 35 किलोमीटर की लंबी दूसरी पैदल ही चला। जिसके बाद पोस्टमार्टम जैसे औपचारिकता को पूरी करने के लिए शव को जैसे-तैसे लेकर अस्पताल पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications