Sheopur News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में पंडित ने नहीं पढ़े मंत्र, बिना सात फेरे लिए 39 दुल्हन चली गई ससुराल
सामूहिक विवाह सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों के हाथों वधु को 49 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान कर वर-वधु को रवाना कर दिया गया। शादी के दौरान न तो वर वधु ने फेरे लिए और ही कन्यादान की रश्म अदा की गई।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana: श्योपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में बिना पंडित के मंत्र पढ़े और सात फेरे लिए ही 39 जोड़ें की शादी कराने का मामला सामने आया है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में फेरों के लिए 39 हवन कुंड भी बनाए गए थे। लेकिन न तो हवन कुंड में अग्नि जली। न ही फेरे पड़े। सिर्फ दूल्हा दुल्हन आए। एक दूसरे को जयमाला पहनाई और अधिकारियों ने नेताओं-जनप्रतिनिधियों के हाथों कन्यादान योजना की राशि के चेक बटवा कर फोटो सेशन करवा लिया गया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक ने विवाह को लेकर अधिकारियों और बीजेपी पर निशाना साधा है। तो भाजपा ने भी पलटवार कर दिया। उधर प्रशासन पूरे विधि विधान से सम्मेलन संपन्न कराने का दावा कर रहा है।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर श्योपुर जिला मुख्यालय पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। श्योपुर जनपद पंचायत के तत्वावधान में बाइपास रोड हेवी मशीनरी टीनशेड में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पिछले हफ्ते तक आवेदन लिए गए। जिसमें 39 जोड़ों के विवाह के लिए आवेदन किया था।

इसी के तहत टीनशेड मैदान में मंच सजाया। 39 जोड़ों के लिए हवनवेदियां भी सजाई गई थी। लेकिन सम्मेलन में 1 भी जोड़े के 7 फेरे नहीं कराए गए। बल्कि दूल्हा दुल्हन को बुलाया गया। एक दूसरे को जयमाला पहनाई गई और विवाह संपन्न हो गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के हाथों वधु को 49 हजार रुपए की राशि कि चेक सौफ कर वर-वधु को रवाना कर दिया गया।
इस दौरान दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने और चेक प्रदान के लिए बीजेपी के जिलाध्यक्ष सहित कई नेता और कांग्रेस से क्षेत्रीय विधायक बाबू जंडेल भी मौजूद थे। हालांकि विधायक जंडेल ने कुछ वर-वधुओं को चेक प्रदान किया और आशीर्वाद भी दिया। लेकिन उन्होंने कन्यादान योजना के सम्मेलन में खानापूर्ति को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
Recommended Video
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications