21 दिन में प्रेग्नेंट करने के दावे के साथ MP के सरकारी मेले में बिक रही है पुत्र पैदा करने की दवा
भोपाल। संतान ना होने पर दंपति कहां-कहां नहीं जाते, किस-किस अस्पताल में अपना इलाज नहीं कराते और किस-किस देवी देवता के आगे मन्नतें नहीं मांगते। लेकिन भोपाल अब ऐसी दवा बेची जा रही है जिसे खाने के बाद 21 दिन में आपको संतान प्राप्ति हो जाएगी। वो भी बेटा। जी हां चौकिए नहीं भोपाल में एक सरकारी मेले में पुत्र पैदा करने की दवा धड़ल्ले से बेची जा रही है। इस मेले में यौन शक्ति बढ़ाने की दवा भी खुलेआम बिक रही है।

वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने इस तरह की दवाओं की बिक्री को लेकर आपत्ति जताई है। महिलाओं के मुताबिक बेटा-बेटी में फर्क करना छोटी सोच का प्रतीक है। इसका विरोध होना चाहिये। एक तरफ तो प्रशासन बेटा-बेटी के फर्क को दूर करने की बात कहता है वही दूसरी और प्रदेश की राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय मेले में इस तरह की दवाई की बिक्री सवालिया निशान खड़े करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications