मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार : सिंधिया समर्थक विधायक सिलावट व राजपूत तीन को ले सकते हैं ​मंत्री पद की शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान तीन जनवरी को अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे है। रविवार दोपहर 12.30 बजे मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस संबंध में साल के पहले दिन ही तिथि तय करके राजभवन में सूचना भेजी गई है।

जानिए किसको मिल सकता है कौनसा​ विभाग

जानिए किसको मिल सकता है कौनसा​ विभाग

खबर है कि शिवराज सिंह चौहान की टीम में दो नए शामिल हो सकते हैं। दोनों ही ज्योति​रादित्य सिंधिया के समर्थक बताए जाते हैं। तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को अब मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। तुलसी सिलावट को जल संसाधन और गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन व राजस्व विभाग मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

चौहान के कैबिनेट का तीसरा विस्तार

चौहान के कैबिनेट का तीसरा विस्तार

बता दें कि ज्योति​रादित्य सिंधिया की कांग्रेस से बगावत के चलते मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और भाजपा के शिवराज सिंह चौहान दुबारा मुख्यमंत्री बने। मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान के सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल में यह विस्तार है।

 मुख्य न्यायाधीश भी लेंगे शपथ

मुख्य न्यायाधीश भी लेंगे शपथ

मध्य प्रदेश राजभवन में रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे नए मंत्रियों के बाद तीन बजे नवनियुक्त मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (मध्य प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार) नए मंत्रियों और मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ दिलाएंगीं।

 राज्यपाल रविवार को आएंगीं भोपाल

राज्यपाल रविवार को आएंगीं भोपाल

राजभवन के सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भोपाल में चार दिन के प्रवास के बाद गुरुवार को लखनऊ वापस पहुंची थीं। अब वे मंत्रियों और नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने के लिए रविवार सुबह 11 बजे भोपाल आएंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+