उपचुनाव 2020 : मतदाता की रसोई तक पहुंचीं प्रत्याशी, BJP प्रत्याशी का दावा-पूरी कांग्रेस खरीद सकते हैं सिंधिया
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में मतदान का दिन नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार जोरों पर है। वहीं, राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी खूब चल रहा है। चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हर दांव-पेंच आजमाए जा रहे हैं। इसकी एक बानगी सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को देखने को मिली है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में कांग्रेस ने सुरखी सीट से पारुल साहू को मैदान में उतारा है। मंगलवार को जैसीनगर में पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा के बाद पारुल साहू चुनाव प्रचार के निकली थीं। साहू रास्ते में एक घर में पहुंचीं। यहीं नहीं बल्कि वे सीधे किचन में गईं और खाना बनाने में महिलाओं की मदद की और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। इसका वीडिया भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

उधर, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल की नामांकन रैली में कांग्रेसियों ने 'बिकाऊ नहीं टिकाऊ विधायक चाहिए' के नारे लगाए। इस पर पटेल तिलमिला गए और पलटवार करते हुए कहा कि 'हमारे ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतनी दौलत है कि आधी नहीं, पूरी कांग्रेस खरीद लें।'












Click it and Unblock the Notifications