नशा मुक्ति अभियान; देश में MP को पहला स्थान, जिलों में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दतिया अव्वल

नशा मुक्ति अभियान में मध्य प्रदेश नंबर वन बना। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा हुई ग्रेडिंग में मध्यप्रदेश को देश में पहला स्थान मिला है। साथ ही जिलों में दतिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

भोपाल,29 जुलाई। नशा मुक्ति अभियान में एमपी देश में पहले नंबर पर आया है केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कराई गई ग्रेडिंग में मध्यप्रदेश देश में पहले नंबर पर आया है। वही मध्य प्रदेश के दतिया जिले को भी देश में पहला नंबर मिला हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

MP number-1 in Nasha Mukti Abhiyan

सीएम शिवराज ने कहा कि शराब हो या और कोई नशा हो, वह मनुष्य को बर्बाद करने का काम करता है। इसलिए जरूरी है कि *नशे के खिलाफ हम समाज के साथ मिलकर अभियान चलाएं। मध्यप्रदेश में यह अभियान प्रारंभ हुआ है। हमारा सदैव से यह प्रयास रहेगा कि मध्यप्रदेश में अवेयरनेस पैदा करके मध्य प्रदेश को हम नशा मुक्ति की तरफ ले जाएं। नशा मुक्ति अभियान तो हमारा लगातार जारी रहेगा। जिसके लिए भारत सरकार ने भी मध्यप्रदेश को पुरस्कृत किया है।लेकिन अब इस जन-जागरण को और आगे ले जाने की आवश्यकता है इसलिए मध्य प्रदेश सरकार दोनों स्तरों पर काम करेगी।

हम कैसे जनजागृति पैदा करके, नशे से लोगों को दूर करें और मध्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाएं। सीएम ने कहा कि हम अपनी शराब नीति भी ऐसी बनाएंगे कि संशोधन जहां आवश्यक होगा निश्चित तौर पर संशोधन करेंगे। जिसके कारण शराब और बाकी नशा से कैसे लोग दूर रह सके, उसके कारण लोगों को दिक्कत ना हो उस दिशा में भी हम गंभीर प्रयास करेंगे ।शराब के अलावा और भी बाकी नशे है जो काफी खतरनाक है। जो युवा पीढ़ी की जड़ों को खोखला कर रही हैं। उनके खिलाफ भी हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा।

सीएम ने कहा कि हमारी बहन 'उमा भारती' वे केवल राजनीतिक नेता नहीं, वह सामाजिक परिवर्तन के लिए भी लगातार प्रयास करती रहती हैं और लगातार वह नशा मुक्ति के लिए प्रयत्न रहती है।उनसे और समाज के बाकी लोगों से बात करके, कैसे नशे से दूर समाज रह सकता है। मध्य प्रदेश को हम कैसे नशे से बचा सकते हैं। इसके लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।भारत सरकार की जो अपेक्षा है, नशा मुक्ति की उस दिशा में भी हमारा लगातार प्रयास जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+