Vidisha News: 7 वर्षीय लोकेश की मौत, बोरवेल खुला छोड़ने पर खेत मालिक समेत 4 पर बड़ी कार्रवाई
आनंदपुर अंतर्गत ग्राम खेर खेड़ी के खेत पट्टे धारी राम को बाई अहिरवार नीरज अहिरवार ने बोरवेल खुला छोड़ा था। खेत भूमि के मालिकों द्वारा दिए गए लापरवाही पर भी कार्रवाई हुई है।

Vidisha Borewell Lokesh: एमपी के विदिशा में बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय मासूम के मौत मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए खेत मालिक समेत 4 लोगों के खिलाफ बोरवेल खुला छोड़ने का अपराध दर्ज किया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बोरवेल में गिरे लोकेश अहिरवार 7 वर्षीय को बुधवार को 24 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
अपर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने जानकारी दी कि खेरखेड़ी पाथर गांव स्थित एक खेत की मालिक नीरज अहिरवार और रामको बाई ने लापरवाही के चलते बोरवेल का गड्ढा खुला छोड़ दिया। इसी खेत में अधिया के आधार पर फसल उगाने वाले 2 मजदूर रघुवीर अहिरवार और कोलीदार रामस्वरूप ने भी खुले बोरवेल के गड्ढे के प्रति लापरवाही दिखाई। इसलिए आनंदपुर थाना पुलिस ने इन चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Recommended Video
विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 105 किलोमीटर दूर लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेड़ी पाथर में दोस्तों के साथ खेलते टाइम यह मासूम लोकेश अहिरवार मंगलवार की सुबह 11 बजे खेत में बने 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह 43 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था। अधिकारी के जानकारी अनुसार, बच्चे को निकालने के लिए बुलडोजर की मदद से बोरवेल के बगल में एक और समानांतर गड्ढा खोदा गया, बुधवार को उसे वहां से निकाल लिया गया, लेकिन उसे जिंदा बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications