MP Election 2023: दो हजार नव मतदाता जोड़ने वाले नेता को टिकट मिलने की संभावना, दावा स्वीकार करगी भाजपा
MP BJP News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा एक्शन मोड में आ चुकी है। भाजपा ने आने वाले दिनों में पार्टी से टिकट की दावेदारी करने वालों के लिए एक नया टिकट क्राइटेरिया तय कर दिया है। इस नए क्राइटेरिया में वे कार्यकर्ता और नेता भी आएंगे जो अपने विधानसभा क्षेत्र में 1 माह के भीतर कम से कम 2000 नव मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएंगे।
इन नेताओं को टिकट की दावेदारी जिला अध्यक्ष, जिला संयोजकों के माध्यम से करना होगी। उधर जिला संयोजकों भी प्रदेश संगठन ने नई जिम्मेदारी के साथ फील्ड में उतार दिया है। भाजपा में टिकट दावेदारी का यह नया क्राइटेरिया मंगलवार की रात हुई वर्चुअल बैठक में तय किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि वोटर लिस्ट में जो नेता कार्यकर्ता 2000 नव मतदाताओं के नाम जुड़वाएंगे, उन्हें टिकट देने के दौरान होने वाली चर्चा में क्राइटेरिया के दायरे में माना जाएगा। प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने इसका समर्थन किया। जिस पर प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं ने सहमति जताई है। इसके बाद यह साफ हो गया कि टिकट के लिए दावेदारी करने वाले नेताओं को अगस्त महीने में पूर्व विधानसभा में एक्टिव होकर घर घर संपर्क करना होगा, जिस विधानसभा से वे टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वहां से नव मतदाताओं की जानकारी निकाल कर उन्हें वोटर बनाने के लिए आवेदन करना होगा। फिर अपने द्वारा जुड़वाएं गए नामों को संगठन को भेजना होगा।
15 अगस्त को रूठो को मनाएंगे जिला संयोजक
जिला संयोजक की पहली बैठक में प्रदेश संगठन के नेताओं ने कहा है कि वे 15 अगस्त तक अपने प्रभार वाले जिले के सभी रूठे और असंतुष्ट नेताओं से संपर्क करेंगे। उनसे संवाद कर समझाएंगे की पार्टी है तो सब कुछ है। उन्हें जिम्मेदारियां सौंपेंगे ताकि वे काम में जुट कर पार्टी के लिए काम करने लगें। इसके अलावा पुराने कार्यकर्ताओं को भी एक्टिव मोड में लाने की जिम्मेदारी जिला संयोजकों सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications