Bhopal News: सरकारी डॉक्टर ने की लापरवाही, बच्चे की डिलीवरी के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में छोड़ा कॉटन
कोलार सीएचसी में डॉक्टरों और स्टाफ के कारण एक प्रसूता की जान खतरे में पड़ गई। गनीमत रही कि परिजन समय से गर्भवती महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट से कॉटन बैंडेज निकाला।

Bhopal hospital News: राजधानी भोपाल के कोलार सीएचसी में एक प्रसूता के साथ लापरवाही का मामला सामने आया। जहां सरकारी डॉक्टर पर आरोप है कि उसने ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर दर्द से कराती गर्भवती महिला को छोड़कर चली गई। इसके बाद स्टाफ में मरीज की डिलीवरी कराने के लिए प्राइवेट पार्ट में चीरा लगा दिया। प्राइवेट पार्ट में टांके लगाए गए तो कॉटन बैंडेज ही छोड़ दिया।
प्राइवेट पार्ट में लगा दिया चीरा
कोलार सीएचसी में डॉक्टर शुक्ला ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर हॉस्पिटल से चली गई इसके बाद मौजूद स्टाफ ने गर्भवती महिला की डिलीवरी कराते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में चीरा लगा दिया और टांके भी लगा दिए, लेकिन कॉटन बैंडेज उसके प्राइवेट पार्ट में छोड़ दिया। इसका पता तब चला जब 3 दिन बाद पीड़िता को हद से ज्यादा दर्द होने लगा। तब परिजनों ने पीड़िता को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर कॉटन को बाहर निकलवाया। इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ रश्मि वर्मा से शिकायत की गई है। कोलार की रहने वाले देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी शिखा को लेकर 17 मई की दोपहर करीब 1 बजे कोलार सीएचसी में पहुंचे थे। जहां डॉक्टर आवाज शुक्ला ने देखने के बाद कहा कि अभी डिलीवरी में टाइम लगेगा।
जनरल वार्ड में हुई डिलीवरी
पीड़िता के पति ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ ने शिखा को जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया कुछ देर बाद डिलीवरी के प्रयास किए गए और वापस चली गई। पति देवेंद्र को कहा गया कि शिखा को कुछ खिला दो। ऐसे में देवेंद्र खाना लेने चला गया, तभी शिखा को तेज दर्द हुआ और जनरल वार्ड में डिलीवरी हो गई। तब वार्ड में दूसरे मरीजों के साथ उनके अटेंडेड भी मौजूद थे। शिकायत में देवेंद्र ने कहा कि 17 मई को डिलीवरी के बाद 19 मई को छुट्टी कर दी गई। 21 मई को पेशाब आना बंद हुआ तो प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने चेकअप के दौरान बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कॉटन बैंडेज है, उसे निकालना पड़ेगा। कॉटन को बाहर निकालने के बाद महिला को आराम मिला है।












Click it and Unblock the Notifications