Khelo India Youth Games: मध्यप्रदेश को 39 गोल्ड के साथ मिला तीसरा स्थान, पहले पर महाराष्ट्र व दूसरे पर हरियाणा

Khelo India Youth Games 2023: Madhya Pradesh got third place with 39 gold, Maharashtra on first

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 13 दिनों से आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन हो गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र पहले और हरियाणा दूसरे जबकि मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर रहा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के बेटे-बेटियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। मध्यप्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KheloIndia Youth Games) में 39 गोल्ड जीते हैं। मध्यप्रदेश के लिए यह एक असाधारण उपलब्धि है। मध्यप्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों में 40 प्रतिशत भागीदारी हमारी बेटियों की है। मैं उनको बधाई देता हूं। बता दे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुल 27 खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की थी। जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

महाराष्ट्र ने 161 मेडल पर कब्जा जमाया

महाराष्ट्र ने 161 मेडल पर कब्जा जमाया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश को को कुल 96 मेडल प्राप्त हुए। जिसमें 39 गोल्ड, 30 सिल्वर और 27 मेडल ब्रोंज है। 27 में से 24 खेलों में मध्यप्रदेश ने ये पदक प्राप्त किए हैं। वहीं मलखंब में प्रदेश ने 5 गोल्ड और कायकिंग में 11 मेडल हासिल किए है। बता दे इस बार 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने 27 अलग-अलग गेम्स में दम दिखाया है। वहीं महाराष्ट्र ने 161 मेडल पर कब्जा जमाया और पहले स्थान पर रहा। जिसमें 56 गोल्ड 55 सिल्वर और 50 ब्रोंज मेडल है। वहीं दूसरे स्थान पर है हरियाणा में 128 मेडल जीते। जिसमें 41 गोल्ड 32 सिल्वर और 55 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

एमपी के तीसरे स्थान पर आने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हुए खुश

एमपी के तीसरे स्थान पर आने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हुए खुश

राजधानी भोपाल पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन पर कहा कि ऐसे उदाहरण आपको सुनने में बहुत कम मिलेंगे, जहां गरीब परिवार की बेटियों ने आगे बढ़कर गोल्ड मेडल जीते हैं और नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। यह दिखाता है कि भारत के कोने कोने में हुनर छुपा हुआ है। भारत मे प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन को निकालने का काम खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मध्य प्रदेश संयोजक है, जो पिछली बार इस आयोजन में आठवें स्थान था। लेकिन इस बार तीसरे स्थान पर है।

खिलाड़ियों ने हिंदुस्तान का दिल धड़काया: CM

खिलाड़ियों ने हिंदुस्तान का दिल धड़काया: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि आज विदाई की बेला है। 13 दिन तक मध्यप्रदेश उत्साह, उल्लास और उत्सव में डूबा रहा। खिलाड़ियों के जोश की हुंकार पूरे मध्यप्रदेश में गूंजती रहे। आपने जान लड़ाई, जोश दिखाया। हिंदुस्तान का दिल धड़काया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनुराग ठाकुर को मध्यप्रदेश में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी कोशिश रही कि इस आयोजन में कोई कमी न रहे। अलग-अलग खेलों में देश और मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। पूरे देश के खिलाड़ी उभरकर सामने आएं, इसलिए अंडर 19 के खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स है।

एमपी के तीसरे स्थान को लेकर सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात

एमपी के तीसरे स्थान को लेकर सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात

सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे खिलाड़ी बेटे-बेटियों, तुम मध्यप्रदेश के हो या दूसरे किसी राज्य के हो, हमारे लिए सब अपने हो। खेलो इंडिया तुम्हारे लिए पड़ाव है, मंजिल नहीं है। तुम्हारी मंजिल है एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में मेडल जीतना। पहले और दूसरे स्थान पर आए महाराष्ट्र तथा हरियाणा के बच्चों को बधाई तथा शुभकामनाएँ देता हूं। मध्यप्रदेश ने भी इस बार कमाल किया है। 8 महीने पहले जब हरियाणा में यह गेम्स हुए थे तो मध्यप्रदेश 8वें नम्बर पर था। आज 8वें से तीसरे स्थान पर आ गया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। एमपी ने 39 स्वर्ण और कुल 96 पदक जीते है। ये एक असाधारण उपलब्धि है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खेलों में भी हम नंबर एक होंगे और उसके लिए आशाओं के केंद्र आप सभी खिलाड़ी हैं।

40% भागीदारी बेटियों की भी: CM

40% भागीदारी बेटियों की भी: CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कई रिकॉर्ड टूटे हैं। मध्यप्रदेश के देव कुमार मीणा ने पोल वॉल्ट में 4.91 मी. की जंप लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। मध्यप्रदेश के बेटा-बेटियों ने जो पदक जीते, उनमें 40% भागीदारी बेटियों की भी है। चाहे वो मलखंब हो, एथेलेटिक्स हो, बॉक्सिंग या वॉटर स्पोर्ट हो, एक नहीं अनेकों खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जमकर प्रदर्शन किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस महाकुंभ में खिलाडि़यों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सीएम ने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, साई के अधिकारियों और अनुराग ठाकुर और उनकी टीम को धन्यवाद भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+