Valentine's day पर सांसारिक जीवन त्याग देगी ये MBA गर्ल, बन जाएगी साध्वी

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में जैन समाज की प्रियंका भंडारी 14 फरवरी को सांसाारिक जीवन छोड़ देंगी। प्रियंका मोह-माया छोड़कर साध्वी बनने जा रही हैं। वेलेंटाइन डे के दिन प्रियंका दीक्षा लेकर भगवान महावीर की शरण में चली जाएंगी। दीक्षा से पहले की रस्में निभायी जा रही हैं। मुमुक्षु प्रियंका का नगर भ्रमण करवाया गया।

एमबीए के बाद मिले कई जॉब ऑफर, लेकिन...

एमबीए के बाद मिले कई जॉब ऑफर, लेकिन...

27 वर्षीय प्रियंका के पिता अनिल भंडारी कारोबारी हैं। प्रियंका ने पिता के बिजनेस में मदद के लिए एमबीए किया था। मल्टी नेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर आए, लेकिन जैन धर्म का एक स्तवन सुनकर उन्होंने अपने जीवन की दिशा का रुख ही मोड़ दिया। छह महीने पहले प्रियंका ने परिवारवालों को सांसारिक जीवन से वैराग्य लेने का फैसला सुनाया। बेटी की खुशी के लिए परिवारवालों ने दिल पर पत्थर रखकर उसका फैसला मान लिया। प्रियंका ने कहा कि वह प्रभु के प्यार में खुद को समर्पित कर रही है।

14 फरवरी को दीक्षा लेंगी प्रियंका

14 फरवरी को दीक्षा लेंगी प्रियंका

14 फरवरी को महाराष्ट्र में कान मुनि महाराज प्रियंका को दीक्षा दिलवाएंगे। दीक्षा लेने के बाद प्रियंका दोबारा इस जन्म में अपने घर के आंगन में नहीं लौटेंगी। दीक्षा लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना होने से पहले प्रियंका को दुल्हन की तरह सजाया गया। हाथों में मेंहदी रचाई ताकि दुल्हन की तरह बेटी की विदाई की टीस मन में ना रह जाए।

दिल पर पत्थर रख मां ने गाए मंगल गीत

दिल पर पत्थर रख मां ने गाए मंगल गीत

चारों बहनों और रिश्तेदारों ने मंगल गीत गाए। दिल पर पत्थर रखे मां ने भी मंगल गीत गाए और सुख सुविधा और वैभव का त्याग कर वनविहारी होने का आशीर्वाद दिया। मुमुक्षु प्रियंका बग्घी में बैठकर नगर भ्रमण पर निकलीं। प्रियंका के पीछे हजारों नगर वासियों का एक लंबा कारवां निकला। पूरे धूम-धाम के साथ दीक्षा से पहले प्रियंका का नगर भ्रमण करवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+