Bhopal News: बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर कौटिल्य एकेडमी को प्रशासन ने किया सील, एसडीएम ने की कार्रवाई
Bhopal News: जिला प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। भोपाल के एमपी नगर में जिला प्रशासन ने बेसमेंट में चल रही दो कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है, जिसमें से एक कौटिल्य एकेडमी भी है।
भोपाल में मंगलवार को जिला प्रशासन ने एमपी नगर जौनपुर में स्थित कोठी लेकर में जो की एमपीपीएससी और अन्य कंप्यूटर एग्जाम की अन्य एग्जाम की तैयारी करता है उसके ऑफिस को सील कर दिया है यहां पर बेसमेंट में बैठाकर बच्चों को पढ़ाया जाता था।

एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने यह कार्रवाई करते हुए बताया कि जांच में पता चला कि कोटल एकेडमी बिल्डिंग के बेसमेंट में बच्चों को पढ़ाता है। हालांकि जब टीम मौके पर पहुंची तब यहां छात्र पढ़ाई करते हुए नजर नहीं आए, लेकिन भविष्य में यहां कोचिंग संचालित ना हो इसलिए बेसमेंट और ऑफिस को सील कर दिया गया है। इसके अलावा एमपी नगर की अन्य कोचिंग क्लासेस जहां पर बेसमेंट में पानी भर चुका था वहां पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था देखी गई, उसे भी सील कर दिया गया है।

सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर ने टीएल मीटिंग में दिए थे आदेश
दिल्ली की कोचिंग सेंटर आईएएस अकैडमी में आधे घंटे की बारिश में ही बेस्ट फ्रेंड में पानी भर गया था, जिससे तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी जिला प्रशासन को मध्य प्रदेश में भी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसके बाद सोमवार को वही टीएल मीटिंग में सभी एसडीएम को निर्देश दिए थे कि वह अपने-अपने क्षेत्र की कोचिंग क्लासेस की जांच करें, पता लगाएं कि कहीं कोचिंग सेंटर बेसमेंट में तो नहीं चल रहा है












Click it and Unblock the Notifications