MP News: कर्नाटक की जीत से मध्य प्रदेश कांग्रेस में जश्न का माहौल, पीसीसी कार्यालय में लगे जय श्री राम के नारे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी जश्न मनाया। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के तमाम नेता कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर मनाया।

Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के तहत वोटों की गिनती जारी है। सभी 224 सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत देशभर के कांग्रेस दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है। भोपाल के पीसीसी कार्यालय में भी जोरदार तरीके से जश्न मनाया गया। बढ़त को देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता ढोलक की थाप पर नाचते हुए दिखाई दिए।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शानदार बढ़त मिली है। अब सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस के महकमे में खुशी का माहौल है। इसी के तहत कर्नाटक में अब भविष्य की राजनीतिक तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर उत्साह दिखाई
दे रहा है।
भोपाल के पीसीसी कार्यालय में कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान पीसीसी कार्यालय में जय श्री राम व जय बजरंगबली के नारे सुनाई दिए। सतना में भी कर्नाटक चुनाव की खुशी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा के अनुसार कर्नाटक की जीत देश के नागरिकों की जीत है। वहीं कांग्रेस नेता अनद जाट ने कहा कि कांग्रेस को जिस तरह से कर्नाटक की जनता ने जनादेश दिया है। उसकी गूंज मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2023 में कमलनाथ के नेतृत्व की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में भाजपा घुस गई फाटक में।












Click it and Unblock the Notifications