अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने से नाराज हुए कमलेश्वर पटेल, BJP की शिवराज सरकार पर जमकर बरसे
पूर्व पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने पर भाजपा सरकार को धमकी दे डाली। पटेल पीसीसी में आयोजित अर्जुन सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि स्वर्
प्रदेश में जैसे-जैसे चुनावी साल नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे राजनीतिक दलों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पूर्व पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने पर भाजपा सरकार को धमकी दे डाली। दरअसल पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पीसीसी में आयोजित पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की जयंती पर शामिल होने आए थे। जब पत्रकारों ने भोपाल में अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का जो लोग अनावरण नहीं करने दे रहे हैं, वे ये जान ले कि कल इनकी फोटो भी ऐसे ही ढंकी रहेगी। उन्होंने गुस्से भरे अंदाज में कहा कि सरकार बदलने के बाद ये सब बदला जा सकता हैं।

बता दें कि भोपाल के लिंक रोड नंबर पर नानके पेट्रोल पंप के पास पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण होना था, लेकिन विवाद के चलते अब तक अनावरण नहीं हो पाया। दरअसल भाजपा नेताओं ने इस स्थान पर प्रतिमा लगाने का विरोध कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस स्थान पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लगाया जा रहा है उसी स्थान पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी हुई थी। 3 साल पहले नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान रोटरी से चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा को हटाकर अपेक्स बैंक की तरफ सड़क किनारे स्थापित दिया। अब उसी स्थान पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाई गई है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं।
अर्जुन सिंह की जयंती पर शामिल होने आए पूर्व पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का जो लोग अनावरण नहीं करने दे रहे हैं वह यह जान ले कि कल इनकी फोटो भी ऐसी ही ढकी रहेगी दाऊ साहब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे, भारत सरकार में मानव संसाधन मंत्री, राजपाल से लेकर कई अहम पदों पर रहे वे देश की धरोहर है, किसी दल विशेष की बात नहीं है। भाजपा सरकार के नेताओं को ये सोचने की जरूरत है। यहां कई ऐसे लोगों की प्रतिमाएं लग गई, जिनका देश को आगे ले जाने में 1% तक का रोल नहीं है। r.s.s. के कई लोगों की मूर्तियां लगा दी गई। भवन बना दिए गए। सरकार बदलने के बाद ये सब बदला जा सकता है। सरकार में बैठे मंत्रियों, नेताओं को इस बात को सोचना चाहिए, जितनी जल्दी हो सके सरकार को उनकी मूर्ति का अनावरण करना चाहिए।
हाई कोर्ट के निर्देश के बाद चौराहे से हटाई गई थी प्रतिमा
2 साल पहले यातायात में अवरोध संबंधी की याचिका पर सुनवाई के बाद जबलपुर उच्च न्यायालय ने प्रदेश के अधिकांश रोटरियों और तिराहे- चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं को हटाकर अन्य स्थान पर व्यवस्थित स्थापित करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा को चौराहे के किनारे स्थापित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications