Bhopal News: 18 वर्षीय युवती को पड़ोसी युवक अगवा करके ले गया जयपुर, वहां किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी भोपाल में 18 वर्षीय युवती को युवती को जयपुर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आए जहां पर पड़ोस में रहने वाला युवक 18 वर्षीय युवती को अगवा करके अपने साथ जयपुर ले गया और वहां पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
भोपाल के कमला नगर इलाके में एक युवती को पड़ोस में रहने वाला युवक अगवा करके अपने साथ जयपुर ले गया। जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित युवती की उम्र 18 साल बताई जा रही है।
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युक्ति कमला नगर इलाके में रहती है बीती 30 मई को भी अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बाद में पता चला कि उसे पड़ोस में रहने वाला दिनेश अहिरवार अपने साथ भगाकर जयपुर ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक की लोकेशन कॉल डिटेल के आधार पर निकाली थी। इसके बाद पुलिस ने जयपुर पुलिस से संपर्क किया और जयपुर पुलिस ने युवती को आरोपी युवक के चंगुल से छुड़ा लिया। बाद में भोपाल पुलिस की टीम जयपुर पहुंची और युवती को बरामद किया। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications