स्वरा भास्कार,कन्हैया कुमार व सुशांत सिंह जैसों के साथ पदयात्रा से नहीं जुड़ता भारत : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि मेरा कमलनाथ जी से आग्रह है कि वे कॉमन सिविल कोड पर अपना नजरिया जनता के सामने रखें।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर अब तक का सबसे बड़ा निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी आपको समझना चाहिए कि हमारा भारत स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार और सुशांत सिंह जैसों के साथ पदयात्रा करने से नहीं जुड़ता। भारत जुड़ता है जब धारा 370 हटती है, सीएए लागू होता है, तीन तलाक जैसी कुप्रथा खत्म की जाती है। मिश्रा ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की एकता और अखंडता के लिए समान नागरिक संहिता की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जाए। मेरा कमलनाथ जी से आग्रह है कि वे कॉमन सिविल कोड पर अपना नजरिया जनता के सामने रखें।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra में Rahul Gandhi के साथ Swara Bhaskar ने मिलाया कदम | वनइंडिया हिंदी *Politics
    समान नागरिक संहिता पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

    मध्यप्रदेश में कॉमन सिविल कोड समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारियों के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से उनकी राय स्पष्ट करने को कहा है गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बड़वानी के सेंधवा में कॉमन सिविल कोर्ट के लिए जल्दी समिति बनाने का ऐलान किया है। आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि अब समय आ गया है कि समान नागरिक संहिता लागू की जाए। भारत जुड़ता है धारा 370 हटाने से, सीए आने से और ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करने से।

    एमपी में जब से भारत जोड़ो यात्रा ने प्रवेश किया है। तब से लगातार बीजेपी संगठन के नेता भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कमलनाथ से समान नागरिक संहिता पर अपना नजरिया स्पष्ट करने को कहा है। मिश्रा ने कहा कि अब वक्त आ गया है, जब राष्ट्र, एक विधान,एक संविधान और एक निशान की परिकल्पना पूर्ण रूप से करें। सुप्रीम कोर्ट से जीती हुई शाहबानो को हराने वाले, राजनीतिक तुष्टीकरण की दृष्टि रखने वाले कुछ लोगों के पेट में दर्द जरूर हो सकता है, लेकिन मेरा तो आग्रह है कमलनाथ जी से भी कि वह सामान संहिता के बारे में अपना एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदेश की जनता के सामने रखें।

    स्वरा भास्कर को बताया था टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य

    इससे पहेल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joda Yatra) में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रिचा चड्डा का भारतीय सेना के खिलाफ बयान आया था उनके बयान को स्वरा भास्कर ने शक्ति दी। वहीं स्वरा भास्कर आज राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुई मिश्रा ने कहा कि या वही स्वरा भास्कर है जिन्होंने सेना की कार्यवाही को मोबीलिंचिंग, हॉरर किलिंग बताया था। पाकिस्तान की जमकर तारीफ की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+