MP : BJP नेताओं की संपत्ति की जांच करवाएगी कमलनाथ सरकार, दिग्विजय सिंह ने बताई वजह
मध्यप्रदेश भाजपा नेताओं की संपत्ति की जांच करवाएगी कमलनाथ सरकार, दिग्विजय सिंह ने बताई वजह
Bhopal News, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार अब भाजपा नेताओं की सम्पति की जांच करवाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के नेताओं की संपत्ति की जांच जल्द कराने की पुष्टि की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि वे विपक्ष में अपने रोल को पचा नहीं पा रहे हैं।

बीते 15 साल से BJP नेताओं में खूब माल कमाया है। अपार सम्पति के मालिक बने हैं। इसलिए संपत्ति की जांच कराई जाएगी। इसके लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा तक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनकी भी अपार संपत्ति का ब्योरा जल्द ही लिया जाएगा। वहीं कर्नाटक और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को तोड़ने की कोशिश पर कहा कि भाजपा सफल नहीं हो पाएगी।
कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं है। भाजपा अपने विधायकों को संभालें। मध्यप्रदेश के मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार और इंदौर के व्यवसायी संदीप अग्रवाल की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने के मामलों चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को ज्यादा सख्ती से पेश आने की जरूरत है।
मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष की छवि बहुत अच्छी थी। वे एक ईमानदार व्यक्ति थे। आरोपी पर कार्रवाई होनी चाहिए। इंदौर में हुए कारोबारी संदीप अग्रवाल के गोलीकांड पर कहा कि इसमें किसी बड़े व्यक्ति का हाथ हो सकता है। सुपारी देकर हत्या कराई गई है। बता दें कि दिग्विजय सिंह इन दिनों अपने बेटे यशवर्धन सिंह के साथ एक दिवसीय इंदौर दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications