भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बताया कॉमेडी सर्कस का हीरो
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी की हरकतों को देखकर लगता है जैसे वो कॉमेडी सर्कस के हीरो हैं।
भोपाल। भाजता के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कॉमेडी सर्कस का हीरो बताया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी की हरकतों को देखकर लगता है जैसे वो कॉमेडी सर्कस के हीरो हैं।
साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर वन रैंक-वन पेंशन को लेकर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के मामले में उन्होंने कहा कि राम किशन ग्रेवाल को पहले से ही ओआरओपी का फायदा मिल रहा था। अब सवाल उठता है कि उसने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए।
आपको बताते चलें कि राम किशन ग्रेवाल के आत्महत्या करने के बाद बुधवार को राजधानी दिल्ली में इस मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने जमकर हंगामा किया था।
इस दौरान राहुल गांधी को दो बार, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को भी हिरासत में लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications