भोपाल में अचानक संघ कार्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, चुनाव से पहले MP में सियासत का पारा हुआ गर्म

शनिवार को बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक भोपाल में आर एस एस के ऑफिस पहुंच गए।

मध्य प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई तरह की सियासी अटकलों का दौर जारी है। अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक संघ के भोपाल कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि दौरान सिंधिया के साथ कोई मंत्री नहीं था वे अकेले भोपाल RSS ऑफिस में पहुंचे थे। जहां काफी देर चर्चा करने के बाद सिंधिया हंसते हुए कार्यालय से बाहर निकले और सीधे कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम हाउस पहुंच गए।

सिंधिया अचानक पहुंचे संघ कार्यालय

सिंधिया अचानक पहुंचे संघ कार्यालय

शनिवार को कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अचानक संघ कार्यालय पहुंच कर सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि संघ कार्यालय में उन्होंने आर एस एस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख हरीश पिंपलीकर से मुलाकात की संघ कार्यालय से बाहर निकल के बाद सिंधिया मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। उन्होंने किसी भी मीडिया कर्मी से ज्यादा बात नहीं की। संघ कार्यालय से बाहर आने के बाद सिंधिया ने सीएम शिवराज और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की सिंधिया ने कहा कि वह भोपाल में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। बीजेपी का मेंबर होने के कारण पार्टी जो भी निर्णय लेगी मैं उसे स्वीकार करूंगा सिंधिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कैबिनेट विस्तार की अटकलें

कैबिनेट विस्तार की अटकलें

मध्यप्रदेश में साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव से पहले माना जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। सीएम शिवराज ने हाल में ही दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सत्ता और संगठन में बदलाव की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों की माने तो सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभाग से लेकर प्रभार भी बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में विस्तार भी तय माना जा रहा है। ऐसे में अचानक सिंधिया के संघ कार्यालय पहुंचने से अटकलों का बाजार और ज्यादा गर्म हो गया है।

सिंधिया का भव्य स्वागत

सिंधिया का भव्य स्वागत

बीजेपी सूत्रों की मानें तो बैठक में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों और खाली पड़े निगम मंडलों के संबंध में चर्चा हुई। इसके अलावा लाडली बहना योजना और बूथ विस्तारक अभियान पर मंथन किया गया। बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे। कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे और उनकी टीम के कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सिंधिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल होने पहुंचे। हालांकि सिंधिया ज्यादा देर बैठक में नहीं रुके और 9 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

जिलों के प्रभार वाले मंत्रियों की अदला-बदली पर चर्चा

जिलों के प्रभार वाले मंत्रियों की अदला-बदली पर चर्चा

बताया जा रहा है कि शिवराज सरकार में कई मंत्री ऐसे है, जिनके प्रभार वाले जिले उनकी विधानसभा क्षेत्र से काफी दूर है। इस कारण वे समय पर जिलों का दौरा नहीं कर पाते। आगामी समय में चुनाव होने की वजह से ज्यादातर अपने गृह जिले में रहेंगे, इसलिए कोर ग्रुप की बैठक में लंबी दूरी के जिलों के प्रभार वाले मंत्रियों की अदला-बदली पर चर्चा की गई। इसके अलावा कुछ निगम मंडल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खाली पदों पर नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई। इनकी सूची अभी क्लियर नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि इस पर आगे भी चर्चा की जाएगी।

Recommended Video

    Jyotiraditya Scindia का Digvijay Singh पर निशाना, 2023 में 2003 वालों को लॉक करो | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+