Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज
Madhya Pradesh: शिवपुरी में एक ऐसा हेल्थ कैंप लगा जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़ा फ्री मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप के रूप में आधिकारिक मान्यता दी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विजन और मार्गदर्शन में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से 17 से 24 मार्च 2026 तक यह भव्य और मुफ्त मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। जिसकी चर्चा अब दिल्ली तक है।
ऐतिहासिक उपलब्धि
यह सिर्फ एक हेल्थ कैंप नहीं था, बल्कि लोगों की मदद के लिए एक बड़ी सामूहिक कोशिश थी। इस कैंप में हजारों मरीजों को एक ही जगह पर पूरी तरह फ्री में इलाज मिला। देशभर से आए एक्सपर्ट डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया, आधुनिक जांच की, जरूरी दवाइयां दीं और जटिल बीमारियों का इलाज भी किया। इससे हजारों परिवारों को सीधा फायदा हुआ और लोगों को बड़ी राहत मिली।

हर जरूरतमंद तक पहुंचे इलाज- सिंधिया
इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह रिकॉर्ड सिर्फ नंबर का नहीं, बल्कि एक सोच का नतीजा है-"नर सेवा ही नारायण सेवा"। उनका लक्ष्य है कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिवपुरी के लोगों का प्यार, डॉक्टरों की मेहनत और वॉलंटियर्स की सेवा भावना ने इस रिकॉर्ड को संभव बनाया। उन्होंने रोटरी क्लब, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और सभी वॉलंटियर्स को इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया।
एक ही जगह पर मिली वर्ल्ड-क्लास हेल्थ सर्विस
इस मेगा हेल्थ कैंप की सबसे खास बात यह थी कि यहां एक ही जगह पर कई तरह की मेडिकल सुविधाएं दी गईं। आंख, दांत, हड्डी जैसी बीमारियों के इलाज से लेकर एडवांस मेडिकल कंसल्टेशन और यहां तक कि फ्री हाई-टेक रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध थीं। आधुनिक मशीनों, एक्सपर्ट टीम और शानदार मैनेजमेंट की वजह से हर मरीज को समय पर और अच्छी क्वालिटी का इलाज मिला।
ग्रामीण इलाकों के लिए खुला इलाज का नया रास्ता
इस पहल ने न सिर्फ हेल्थ सर्विस को मजबूत किया, बल्कि गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए इलाज के नए रास्ते भी खोल दिए। इस तरह के कैंप से यह साबित हुआ कि अगर सही प्लानिंग और टीमवर्क हो, तो बड़े स्तर पर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकती हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications