Indore News: आखिर कैसे हुआ हादसा, 12 मौतों के बाद क्यों घिरे मंत्री विजयवर्गीय, जाने वायरल VIDEO की पूरी कहानी
kailash vijayvargiya Indore: देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचाने जाने वाले इंदौर के लिए यह घटना एक गहरा धब्बा और सिस्टम पर बड़ा सवाल बनकर सामने आई है। शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 162 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 11 मृतकों के नामों की पुष्टि उनके परिजनों द्वारा की जा चुकी है।
यह हादसा न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है, बल्कि जनस्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोलता है।

इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब घटनास्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मीडिया से उलझने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सवाल यह है कि आखिर यह कांड कैसे हुआ और मंत्री का वीडियो क्यों चर्चा में है?
कैसे हुआ इंदौर जल कांड?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई लाइन में गंदे और सीवेज युक्त पानी के मिलने से लोग बीमार पड़ने लगे। शुरुआत में उल्टी-दस्त और तेज बुखार की शिकायतें सामने आईं। लेकिन समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो पाया और देखते ही देखते मौतों का आंकड़ा बढ़ता चला गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं। नगर निगम और जलप्रदाय विभाग ने समय रहते जांच नहीं की। पाइपलाइन लीकेज और क्रॉस-कनेक्शन की आशंका पहले भी जताई गई थी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दौरा
घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा-
"ऐसी कष्टदायक स्थिति दोबारा कभी न बने, इसके लिए व्यापक और स्थायी इंतजाम किए जाएं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।" सीएम ने जल सप्लाई सिस्टम, नगर निगम की भूमिका और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान और विवाद
बैठक के बाद जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाहर आए, तो मीडिया ने उनसे सवाल पूछने शुरू किए। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि- "अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को इलाज में हुए खर्च का रिफंड अभी तक क्यों नहीं मिला?"
इस सवाल पर मंत्री विजयवर्गीय का जवाब था- "अरे छोड़ो यार, तुम फोकट सवाल मत पूछो।" रिपोर्टर ने पलटकर कहा- "यह फोकट सवाल नहीं है, हम खुद ग्राउंड पर जाकर पीड़ितों से मिलकर आए हैं।"
इस पर मंत्री विजयवर्गीय झल्लाते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते नजर आए। यही पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्यों वायरल हुआ वीडियो?
इस वीडियो के वायरल होने के पीछे कई कारण हैं-
- मामला मानवीय त्रासदी और मौतों से जुड़ा है
- सवाल पूछने वाले पत्रकार का दावा कि वे ग्राउंड रिपोर्टिंग कर लौटे थे
- मंत्री का असंवेदनशील और आक्रामक लहजा
- "फोकट सवाल" और अपशब्द जैसे शब्दों ने लोगों को आहत किया
- सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि
- "जब 12 लोगों की मौत हो चुकी है, तब सवाल पूछना कैसे फोकट हो सकता है?"
मंत्री का खेद और सफाई
विवाद बढ़ने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर अपने शब्दों पर खेद जताया। उन्होंने लिखा कि- उनकी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी। दुखद परिस्थिति में भावनात्मक क्षणों में शब्दों का चयन ठीक नहीं रहा। हालांकि, विपक्ष और पत्रकार संगठनों का कहना है कि "खेद जताने से ज्यादा जरूरी है, जिम्मेदारी तय करना और पीड़ितों को न्याय देना।"
अब आगे क्या?
- फिलहाल प्रशासन की ओर से
- पानी की सप्लाई लाइन की जांच
- सैंपल टेस्ट
- प्रभावित इलाके में वैकल्पिक जल व्यवस्था
इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की प्रक्रिया
शुरू की गई है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि- क्या इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर वाकई सख्त कार्रवाई होगी? और क्या इंदौर जैसी शहर में दोबारा ऐसा जल संकट दोहराया जाएगा?
इंदौर जल कांड ने साफ कर दिया है कि स्वच्छता रैंकिंग से आगे भी ज़मीनी हकीकत की जांच जरूरी है। 12 मौतें सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता की चेतावनी हैं। वहीं मंत्री का वायरल वीडियो इस बात की याद दिलाता है कि लोकतंत्र में सवाल पूछना फोकट नहीं, ज़रूरी है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications