Exit Polls 2020 : इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल सर्वे, MP उपचुनाव में BJP को 46% वोट का अनुमान
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 को लेकर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे शिवराज सिंह चौहान की सरकार के लिए राहतभरे हैं। एमपी उपचुनाव 2020 एग्जिट पोल के नतीजों में मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान की सरकार बचती नजर आ रही है।
Recommended Video

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। यहां दस नवंबर को मतगणना है। इस बीच इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। बीजेपी के खाते में 16-18 सीटें और कांग्रेस के खाते में 10-12 सीटें जा सकती हैं। बीजेपी को 46 फीसदी वोट तो वहीं कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
बता दें कि ये सीटें विधायकों की मौत और कांग्रेस विधायकों के ज्योतिरादित्य के साथ भाजपा में चले जाने के कारण खाली हुई थीं। एग्जिट पोल सर्वे के नतीजों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कांटे का टक्कर है। यहां की 9 सीटों में भाजपा-कांग्रेस को 4 से 5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि मालवा में बीजेपी बाजी मारती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications