भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस हुई दो फाड़, संजीव सक्सेना ने साधा पूर्व मंत्री PC शर्मा पर निशाना
Bhopal Congress News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर आंतरिक जंग शुरू हो गई है। राजधानी भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक पीसी शर्मा के खिलाफ धावा बोल दिया है। दरअसल संजीव सक्सेना व्यापम के एक मामले में जेल में बंद थे। लेकिन अभी कुछ समय पहले उन्हें सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी, जिसके बाद वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं।
संजीव सक्सेना ने आज भोपाल के अटल पथ पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना ने बिना नाम लिए पूर्व मंत्री और दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक पीसी शर्मा पर कटाक्ष किया।

कांग्रेस से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने कहा कि पिछली बार मुझसे कहा गया था कि इस बार आप शांत रहो इनको मौका दे दो। आपकी तो उम्र पड़ी है। अभी आप पर केस भी चल रहा है इनको मौका दे दो फिर यह 74-75 के हो जाएंगे। इसके बाद आपका समय आएगा मैं बताना चाहता हूं कि वह चुनाव भी हो गया और मुझे जो निर्दोष फंसाया था। उसमें सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है। न्यायालय ने उसे एक्सेप्ट भी कर लिया है।
संजीव सक्सेना ने कहा कि मेरे 2 साल बेकार हो गए मुझे इस बात का अफसोस नहीं है कि मैं जेल में था मैं मजबूती से खड़ा हूं क्योंकि मेरे अंदर सच्चाई की ताकत है मेरे में 2 साल खराब हो गए।












Click it and Unblock the Notifications