Bhopal accident: 2 साल के मासूम बेटे को चॉकलेट दिलाकर घर से निकले मजदूर पिता की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत
Bhopal Accident: राजधानी भोपाल में सड़क हादसे के चलते एक नौजवान 34 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक का एक छोटा बच्चा भी है। वह घर से उसे चॉकलेट दिलाकर निकला ही था कि सेकंड स्टॉप पर बाइक और एक्टिवा की आमने-सामने से भिड़ंत होने पर युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि माता मंदिर सेकंड स्टॉप पर बाइक और एक्टिवा की आमने सामने से भिड़ंत हो गई हादसे के वक्त बाइक चला रहे युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल है।

मृतक युवक के भाई ने बताया कि हादसे से पहले युवक अपने 2 साल के मासूम बेटे को चॉकलेट दिला कर घर से निकला था। इसी साल मई के महीने में उसका बेटा 2 साल का हुआ है। पुलिस ने बताया कि विजय गोलू 34 साल का है और भीम नगर खेल छात्रावास के पास रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी करने का काम करता है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे मजदूरी पर जाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ रहने वाले गेंदालाल और विकास उर्फ खुजली भी थे। तीनों हौंडा शाइन बाइक पर सवार होकर नेहरूनगर जा रहे थे इससे पहले ही सेकंड स्टॉप पर नीले रंग की एक्टिवा और उनकी बाइक आमने सामने से टकरा गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान करीब 5 विजय की मौत हो गई। शनिवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद में शव परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक विजय के भाई मयंक ने बताया कि उनका भाई सुबह 9:00 बजे घर से निकला। इससे पहले भतीजा बाइक से घूमने की जिद कर रहा था, उसे घुमाने के बाद उन्होंने चॉकलेट दिलाई। इसके बाद वे भाभी से शाम का खाना ना बनाने की बात कहकर निकले। उन्होंने कहा कि शाम का खाना अच्छे नंबर हॉकर कार्नर पर खिलाने लेकर चलेंगे। घर से निकलकर मोहल्ले में रहने वाले गेंदालाल और विकास को अपनी बाइक पर बिठाया तीनों नेहरू नगर पीठे पर जाने के लिए निकले थे। इससे पहले यह हादसे का शिकार हो गए। घटना में घायल उनके दोनों दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है।
वही एक्टिवा सवार व्यक्ति को भी सिर में चोट लगी है उसके सिर में सात टांके आए हुए हैं। एक्टिवा सवार के परिजनों ने उसकी हमीदिया से छुट्टी करा कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications