रतलाम में बेरहम टीचर का वीडियो वायरल, अक्षर नहीं पहचानने पर बच्चियों को पीटा

रतलाम के सरकारी स्कूल में बेरहम टीचर ने पहले बच्चियों को अक्षर पढ़ने के लिए बुलाया, बच्चियों के अक्षर नहीं पहचानने पर गुस्से में बच्चियों की कर दी पिटाई। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए।

रतलाम, 30 जुलाई। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक बेरहम टीचर का वीडियो सामने आया है जहां प्राइमरी स्कूल का टीचर स्कूल की छात्राओं को टीचर जमकर पीट रहा है। छात्राओं की उम्र महज 8 से 9 साल है। वीडियो में करीब 12 से 15 छात्राएं दिखाई दे रही है। बता दे टीचर ने छात्राओं को अक्षर पढ़ने के लिए पास बुलाया लेकिन छात्रा अक्षर पहचान नहीं सकी तो टीचर को इतना गुस्सा आया कि उसने तड़ातड़ थप्पड़ मारना शुरू कर दिए है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी टीचर पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। इधर टीचर का कहना है कि द्वेषभावना से मारपीट नहीं की।

Recommended Video

    रतलाम में बेरहम टीचर का वीडियो वायरल, अक्षर नहीं पहचानने पर बच्चियों को पीटा
    रतलाम में टीचर ने अक्षर नहीं पहचानने पर बच्चियों को पीटा

    जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिटाई कर रहा टीचर जावरा के पास स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाता है। जिसका नाम जेके मोगरा है। एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने बताया कि वीडियो कब का है इसकी जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद टीचर पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। वहीं पिपलोदा के बीईओ शक्ति सिंह परिहार और बीआरसी विनोद शर्मा ने भी जांच शुरू कर दी है।

    टीचर को इतना गुस्सा क्यों आया ?

    प्राइमरी टीचर जेके मोगरा क्लास में बच्चियों को अक्षर पाठ पढ़ा रहे थे, लेकिन छात्राएं होमवर्क करके नहीं आई थी और ना ही अक्षर पहचान पा रही थी। इसलिए प्राइमरी शिक्षक जेके मोगरा को गुस्सा आ गया और उन्होंने छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+