MP: रीवा में LLB की परीक्षा में छात्रों ने मोबाइल और किताब से हल किए सवाल, नकल करने का वीडियो वायरल
रीवा, 20 अगस्त। जिले में सामूहिक नकल करने का मामला सामने आया है। जहां स्कूल में छात्रों द्वारा नकल करने का वीडियो इंटरनेट में तेजी से वायरल हुआ है। वहीं, इस वीडियो में परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र-छात्राएं साहब- गाइड और मोबाइल देखकर परीक्षा देते नजर आ रहे है। यह वीडियो चाकघाट के निजी बघेड़ी टीडी महाविद्यालय में आयोजित एलएलबी की परीक्षा के दौरान का है। इस दौरान नकल करते छात्र-छात्राएं कैमरे में कैद हो गए हैं। जहां छात्र परीक्षा के दौरान कुंजी, गाइड, किताब और मोबाइल रखकर नकल करते वीडियो में नजर आ रहे है।
Recommended Video

पूरा मामला
रीवा जिले के त्योंथर तहसील के चाकघाट क्षेत्र स्थित बघेड़ी टीडी कॉलेज का है। जहां महाविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं खुलेआम नकल कर रहे थे। इस दौरान नकल करते छात्र कैमरे में कैद हो गए हैं। जहां छात्र परीक्षा के दौरान कुंजी गाइड किताब और मोबाइल रखकर नकल करते वीडियो में नजर आ रहे है, जिसका वीडियो इंटरनेट में वायरल हो रहा है। किताब रखकर नकल करते परीक्षार्थियों का वीडियो वायरल हुआ है वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट में वायरल हो रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला
इंटरनेट में जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमे 1 ही कमरे में कई छात्र टेबल कुर्सी पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं. उनके पास मोबाइल भी है और बड़े आराम से एक दूसरे की नकल कर रहे हैं। जिसे कोई देखने वाला नहीं है। परीक्षा केंद्र में न तो कोई जिम्मेदार नजर आ रहा है न ही कोई शिक्षक। वीडियो देखकर यही लग रहा है की छात्रों को नकल करने की खुली छूट दे दी गई है, जिसके चलते वो बिना किसी डर के नकल करते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है की कॉलेज प्रबंधन खुद ही छात्रों के लिए नकल की व्यवस्था करता है। इसके लिए हर छात्र से एक हजार से लेकर 15 सौ रुपए लिए जाते है।












Click it and Unblock the Notifications