Bhopal News: दसवीं के छात्र ने पिता की अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, पढ़ाई के प्रेशर के चलते किया सुसाइड
Bhopal News: राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में दसवीं के छात्र ने अपने पिता की अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र कमरे में बेसुध मिला। परिवार वाले जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को मैसेज भी किया था।
बता दे राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित आईबीडी कॉलोनी में मंगलवार रात को दसवीं के छात्र अंश ने पिता को सॉरी लिखकर अपने सीने में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि पहले छात्र ने पिता को सॉरी कहा जब पिता ने कॉल कर पूछा तो छात्र ने कहा गलती से मैसेज चला गया है। हालांकि पिता ने बेटे को कहा था कि अकेले मत रहो।

आरओ कंपनी में काम करने वाले पिता प्रदीप अरजरिया ने बताया कि बताया कि बेटे को कॉल पर दो-तीन बार पूछा क्या हुआ लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने पूछा मम्मी कहां गई है छात्र अंश ने कहा बाजार गई है। उन्होंने छोटे भाई के बारे में पूछा तो अंश ने कहा वह नीचे खेल रहा है। तब पिता प्रदीप ने कहा तुम घर पर अकेले मत रहो। तुम भी खेलने जाओ, इस पर अंश बोल मैं नहीं जा रहा हूं।
इसके बाद पिता प्रदीप ने पत्नी को कॉल कर तुरंत घर पहुंचने के लिए कहा जब वह घर पहुंची तो बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर स्थित उनके फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था प्रदीप भी घर पर मौजूद नहीं थे उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा अंदर कमरे में अंश बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था और पास में ही पिस्टल पड़ी हुई थी।
कॉलोनी वासियों के मुताबिक अंश के पिता प्रदीप अरजरिया ने साल भर पहले कॉलोनी में हवाई फायर किया था। इस संबंध में कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत भी की थी। इस अवैध पिस्तौल की जानकारी उनके बेटे अंश को भी थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications