'आइटम' वाले बयान के बाद अब इमरती देवी के बिगड़े बोल, कमलनाथ को बताया लुच्चा-लफंगा और शराबी

भोपाल। मध्य प्रदेश में 'आइटम' वाले बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताहभर पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेता इमरती देवी को लेकर आइटम बोला था। पूर्व सीएम कमलनाथ और इमरती देवी में आइटम को लेकर छिड़ी बहस बाजी अब गाली गलौज में बदल गई है। खुद इमरती देवी ने भी कमलनाथ को लेकर अब विवादित बयान दिया है। इमरती ने जवाब हमला करते हुए कमलनाथ को शराबी बताया है।

Imarti Devi Said Kamal Nath is Lucha lafanga and drunkard

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 की रैली को सम्बोधित करते हुए इमरती देवी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को महिला नेता के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल शोभा नहीं देता है। अगर वो ऐसा बोल सकते हैं तो मैं क्यों बोल सकती। कमलनाथ तो लुच्चा लफंगा है। वे एक शराब की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

बता दें कि कमलनाथ ने 18 अक्टूबर की एक चुनावी रैली के दौरान महिला के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और आइटम तक कह डाला। जिस पर शिवराज सिंह चौहान, राहुल गांधी समेत अनेक नेताओं ने कमलनाथ के बयान की निंदा की। साथ ही चुनाव आयोग ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा। इस समय मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। तीन नवंबर को मतदान व 10 नवंबर को मतगणना है। इमरती देवी ने मध्य प्रदेश की डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।

क्या कहा था कमलनाथ ने?

चुनावी रैली में कमलनाथ ने कहा था कि 'वो क्या है...। मुख्य यूका नाम क्यूं लूं ...। आपको मुझे सतर्क करना चाहिए था... क्या आइटम है ... ( वह कौन है ... आपका नाम क्या है?

भविष्य में की कभी नहीं आएगी कांग्रेस की सरकार-इमरती

इमरती देवी ने डबरा के शांति गार्डेन में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि 'मेरे ससुर, सास नन्द, देवरानी जेठानी, बेटों के सामने कमलनाथ ने ऐसी भाषा बोली है। मैं आपके परिवार की महिला हूं और अगर 3 तारीख को आपने मेरी लाज नहीं रखी तो आप जानो और आपका काम जाने। कमलनाथ को शर्म नहीं आई। भगवती के दिन चल रहे थे, जिसमे ऐसी भाषा बोली। देख लेना अब भविष्य में कभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं आएगी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+