Bhopal News: पति ने पत्नी के दोस्त को चलती बस से किया अगवा, बंधक बनाकर की मारमीट

भोपाल के नजीराबाद इलाके में 4 लोगों ने बस रोक कर एक युवक को अगवा कर लिया। इसके बाद शमशाबाद में ले जाकर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।

Husband took wifes friend hostage in Nazirabad area, Bhopal police is investigating

Bhopal crime News: राजधानी भोपाल में एक पति ने द्वारा पत्नी के दोस्त को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है।नजीराबाद थाना इलाके में चार लोगों ने बस रुकवा कर उसमें सवार एक युवक को अगवा कर लिया। इसके बाद चारों बदमाशों से शमशाबाद बंदी बनाकर अपने साथ ले गए। जहां उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना का पता चलने पर परिजनों ने किसी तरह युवक को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

नजीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय रामस्वरूप सपेरा भोपाल में मजदूरी करता है। गांव में उसके पड़ोस में रहने वाले कैलाश सपेरा की पत्नी रामस्वरूप से बात करती है। 21 अप्रैल को कैलाश की पत्नी अपनी मर्जी से रामस्वरूप के साथ रहने गई थी। इस बात से कैलाश रामस्वरूप से नाराज था। उसने कैलाश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया 24 अप्रैल को कैलाश और रामस्वरूप के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इसके बाद रामस्वरूप में कैलाश से फोन पर बात की और बोला कि वह उसकी पत्नी को लेकर आ रहा है।

उधर कैलाश ने अपने साथी गजराज राम सिंह और प्रेम सिंह को साथ में लेकर नजीराबाद के 11 मील पर बस को रुकवा लिया। जिसमें रामस्वरूप बैठा था। चारों आरोपियों ने मिलकर रामस्वरूप का मुंह बांधा और उसे बाइक पर बिठाकर शमशाबाद ले गए वाह बंधक बनाकर रामस्वरूप के साथ जमकर मारपीट की गई किसी तरह से इस घटना का पता फरियादी के परिजनों को चल गया । जिसके बाद गांव वालों की मदद से परिजनों ने रामस्वरूप को छुड़वाया और उपचार की अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मामले में बताया जा रहा है कि पहले इस शिकायत शमशाबाद थाने में की गई थी, लेकिन घटनास्थल नजीराबाद का होने के कारण केस डायरी नजीराबाद थाने आ गई है। पुलिस ने अपहरण बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+