पत्नी के मायके से वापस नहीं आने पर गार्ड ने कर दिया बड़ा कांड, आत्महत्या का बनाया वीडियो

भोपाल में पत्नी के मायके जाने से दुखी एक पति ने चार बार सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन किस्मत से चारों बार उसकी जिंदगी बच गई।

भोपाल,20 अगस्त। राजधानी में पत्नी के मायके जाने से दुखी एक पति ने चार बार सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन किस्मत से चारों बार उसकी जिंदगी बच गई। भोपाल के कोच फैक्ट्री के पास राजा नगर में रहने वाले इंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को फिनायल पी लिया था, जिसके बाद उसे एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज के बाद हॉस्पिटल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। फिनाइल पीने से पहले इंद्रपाल सिंह ने एक 21 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें वे पत्नी की वजह से सुसाइड करने की बात कह रहा है।

बताई आपबीती

बताई आपबीती

इंद्रपाल ने कहा मेरी बीवी अपने मायके मैं 2 महीने से रह रही है। मेरी 4 साल की बच्ची का भविष्य खराब हो रहा है। ससुराल वाले मेरी पत्नी को भेज नहीं रहे। बहुत परेशान हो गया हूं चार बार सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं, लेकिन मौत भी नहीं आ रही है। पुलिस और प्रशासन भी मेरी बात नहीं सुन रहे हैं।

इससे पहले फांसी लगाते हुए बनाया था वीडियो

इससे पहले फांसी लगाते हुए बनाया था वीडियो

इंद्रपाल इससे पहले 9 अगस्त को फांसी लगाने की कोशिश कर चुका है। उस दौरान भी उसमें एक वीडियो बनाया था जिसमें वह कह रहा था कि मेरी बीवी मुझे छोड़कर ललितपुर चली गई है मेरा साला मेरी बीवी को पहुंचा नहीं रहा है इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। अगर मुझे कुछ होता है तो मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा साला और मेरी बीवी रहेगी। मैं उसे लेने गया तो मुझे मार कर भगा दिया गया।

अब तक 4 बार कर चुका है सुसाइड के प्रयास

अब तक 4 बार कर चुका है सुसाइड के प्रयास

इंद्रपाल एक बार ऑल आउट का लिक्विड पी गया था लेकिन इलाज के बाद भी ठीक हो गया इसके बाद उसने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन तब भी वह बच निकला और इसके बाद उसने 9 गज को फांसी लगाने की कोशिश की लेकिन बच गया और अब उसने इस बार फिनायल पी लिया था, लेकिन ऐम्स हॉस्पिटल में उपचार के बाद उसकी जान बच गई और हॉस्पिटल वालों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।

बताया जा रहा है कि इंद्रपाल गार्ड की नौकरी करता है और पति की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसकी बीवी बच्ची को लेकर अपने मायके चली गई।

कहा- बच्ची की याद आते ही बदल जाता है मन

कहा- बच्ची की याद आते ही बदल जाता है मन

चंद्रपाल ने बताया कि बेटी का चेहरा याद आते ही सुसाइड करने का मन बदल जाता है। फांसी के समय भी यही हुआ, फंदा बनाया उसे गले में डाला पर बेटी की याद आते ही स्टूल से नीचे उतर आया। सोचता हूं मेरी मौत के बाद यदि बीवी को मायके वालों ने भगा दिया या पत्नी ने मेरी बेटी को छोड़ दिया तो उसका क्या होगा ? कहां-कहां भटकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+