Bhopal News: पति ने पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया ट्रिपल तलाक

भोपाल के महिला थाने में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। महिला की शादी 2 साल पहले नागपुर में मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी।

Husband did unnatural act with wife, gave triple talaq for non-fulfillment of dowry demand in Nagpur

राजधानी भोपाल में शादीशुदा महिलाओं के साथ अप्राकृतिक कृत्य के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला थाने में पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि ससुराल वाले उसे लगातार 2 साल से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने उसके साथ मारपीट कर अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़ित महिला के ससुराल वाले नागपुर में काफी प्रतिष्ठित लोग हैं। उनका नागपुर में काफी दबदबा है। बड़ी मुश्किल से हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने भोपाल के महिला थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार 2 साल पहले हुई थी शादी की शुरुआत दिनों में सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद ससुराल वाले उससे दहेज में ₹5 लाख की मांग करने लगे। जब उसने अपने घर वालों से इस संबंध में बात करने से मना कर दिया तो पति ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती करते हुए अप्रकृतिक कृत्य किया।

ट्रिपल तलाक दिया

बार-बार दहेज की मांग करने पर जब पीड़िता ने परिजनों से बात नहीं की तो पति महिला के साथ मारपीट करने लगा। बार-बार परिवार को समझाने पर पति नहीं समझ पाया। इसके बाद उसने महिला को ट्रिपल तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला थाना की पुलिस जांच कर रही है।

महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने दी जानकारी

महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि भोपाल की रहने वाली एक संपन्न परिवार की महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है 2 साल पहले उसकी शादी नागपुर में रहने वाले युवक से हुई थी। नागपुर में उसके पति का बड़ा कारोबार फैला हुआ है, जिसके चलते उसके ससुराल वालों का वहां पर दबदबा है। शादी के समय लड़की के घरवालों ने आरोपी के घर वालों को दहेज में सब सामान दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही आरोपी सुफियान ने उससे पांच लाख रुपए और दहेज लाने की मांग की। जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया ।

पिता की मौत के बाद ससुराल वालों ने नहीं ली कोई खोज-खबर

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता का इंतकाल होने के बाद ससुराल से कोई भी नहीं आया। न ही काफी दिनों तक किसी ने उसकी कोई खोज खबर ली। इसी बीच उसने अपने पति को फोन लगाया और कहा कि वह उसे लेने आ जाए तो, उसने पूछा कि पैसों को लेकर घर वालों से बात की या नहीं ? इस पर महिला ने मना कर दिया। इसके बाद उसके पति ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। अचानक कुछ दिन पहले पति ने फोन लगाकर उसे तीन तलाक दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+