Bhopal:आटा खत्म होने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या,पुलिस को गुमराह करने के लिए करंट की बनाई झूठी कहानी

राजधानी भोपाल में मामूली विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी को करंट लगने की झूठी कहानी भी बताई थी।

Bhopal: आटा खत्म होने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

राजधानी भोपाल की ईटखेड़ी में पति ने मामूली विवाद पर पत्नी की डंडे से पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पति ने करंट लगने की झूठी कहानी बनाई। पीएम रिपोर्ट में मर्डर का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घर में आटा खत्म होने की बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी के साथ उसने मारपीट शुरू कर दी पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

थाना ईट खेड़ी पुलिस के अनुसार मानकपुर नटेरन के रहने वाले लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्ष्मण केवट मजदूरी का काम करता है। पत्नी का नाम रुकमणी केवट है, जिसकी उम्र 35 साल थी। दोनों अंजलिधाम पहाड़ी बीनापुर ईटखेड़ी में मजदूरी करने जाया करते थे। 1 जनवरी को बे हमीदिया अस्पताल में पत्नी को बेसुध अवस्था में एडमिट करने को लेकर आया। उसने अस्पताल के डॉक्टरों को बताया कि पत्नी को करंट लग गया है।

हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान रुकमणी की मौत हो गई। इलाज के दौरान ही डॉक्टरों को पति पर संदेह हुआ था। लेकिन रुकमणी के मौत के बाद पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रुकमणी की मौत शरीर में लगे अंदरूनी चोट की वजह से हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लक्ष्मीनारायण से पूछताछ की तो उसने बताया कि 29 दिसंबर 2022 को पत्नी से घर में आटा खत्म होने की बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी इससे उसको चोट लगी थी। तबीयत बिगड़ने पर वे पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। हालांकि उसका उद्देश्य हत्या करने का नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+