जानिए कौन हैं जॉब छोड़कर उद्योगपति रतन टाटा से मिलने MP से मुम्बई की पदयात्रा पर निकले पति-पत्नी?
भोपाल, 17 सितम्बर। मिलिए इनसे। ये हैं राहुल पटेल और उनकी पत्नी सुलोचना सिंह। दोनों ने जॉब छोड़ दी। आजकल पदयात्रा पर हैं। पदयात्रा भी अनूठी है। मैकेनिक इंजीनियर राहुल पटेल और फैशन डिजाइनर सुलोचना भारत रत्न उद्योगपति रतन टाटा से मिलना चाहते थे। उनसे मुलाकात की उम्मीद में मध्य प्रदेश से मुम्बई की पदयात्रा पर हैं।

बता दें कि राहुल पटेल और सुलोचना सिंह मूलरूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर इलाके के गांव लटा के रहने वाले हैं। ये अपने घर से 29 अगस्त को मुम्बई के लिए पैदल ही रवाना हुए हैं। अपने साथ रतन टाटा की फोटो भी ले जा रहे हैं। ये प्रतिदिन करीब 30 किलोमीटर का पैदल सफर तय करते हैं।
गुरुवार को मध्य प्रदेश के हरदा में पहुंचे राहुल व सुलोचना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उद्योगपति रतन टाटा के देशहित में किए गए कार्यों से वे काफी प्रभावित हैं। इसलिए मैहर से मुम्बई की यात्रा पर है। हाथ में रतन टाटा जी की फोटो व तिरंगा है।
दम्पति कहते हैं कि उनके जीवन का अब सिर्फ रतन टाटा से मिलने का ही लक्ष्य है। इसलिए पैदल यात्रा पर है। रोजाना तीस किमी पैदल चलते हैं। रास्ते में जिस किसी गांव-कस्बे में रात होती है। वहीं रुक जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications