Bhopal News: बैरसिया में कैसे मधुमक्खी ने ली 22 साल के युवक की जान, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
Bhopal News: राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत 22 साल के युवक की मधुमक्खी ने जान ले ली। युवक की मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल, पानी पीते समय युवक के पेट में मधुमक्खी चली गई थी। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
मधुमक्खी के डंक मारने से हुई युवक की मौत
बताया जा रहा है कि पानी पीने के दौरान युवक के पेट में मधुमक्खी चली गई थी। मधुमक्खी ने मुंह और जीभ में डंक मारते हुए स्वास्थ्य नाली और पेट के अंदरूनी हिस्सों में भी काट लिया था। जिससे युवक की हालत काफी खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए तुरंत परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुलस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि बैरसिया के मानपुरा चक निवासी के रहने वाले 22 वर्षीय हरेंद्र आदिवासी खेती का काम करता था। बुधवार रात 8:00 बजे खाना खाने के दौरान पानी पीते समय एक मधुमक्खी उसके पेट में चली गई मधुमक्खी ने उसके मुंह श्वासनली सहित पेट के अंदरूनी हिस्से में कई जगहों पर डंक मार दिया।
आज सैनी है दर्द होने के बाद घर वाले उसे बैरसिया में अस्पताल ले गए। वहां से उसे हमीदिया भोपाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुधार नहीं होता देख परिवार वालों ने देर रात उसे बैरसिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी हीरेंद्र आदिवासी को बचाया नहीं जा सका रात करीब 1:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications