Video: 5 कुंटल की माला और तीन बुलडोजर से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अनोखा स्वागत
दतिया जिले में गृह मंत्री को ग्रामीणों ने 5 कुंटल की माला पहनाया है। इसके लिए बुलडोजर का सहारा लिया गया है। साथ ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को माला पहनने के लिए जेसीबी पर चढ़ना पड़ा है।

दतिया में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। चुनावी साल में ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में उनका स्वागत किया है। इसके बाद वह गदगद हो गए। दरअसल, दतिया जिले के महेवा में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कई क्विंटल फूलों से माल्यार्पण किया गया। यह माला इतना बजनी था कि इसे पहनने के लिए मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बुलडोजर की सहायता लेनी पड़ी। इस स्वागत से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा गदगद हो गए।
Recommended Video

नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को जिले के महेवा क्षेत्र में आयोजित विकास यात्रा में पहुंचे थे। यहां उनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गृह मंत्री के स्वागत के लिए यहां कई क्विंटल की विशेष माला बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि इस माला को 5 क्विंटल फूलों से बनाया गया था। माला इतनी भारी थी कि इसे गृह मंत्री को पहनाने में 2 जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इलाके के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इस अनोखी और भारी माला को तैयार किया था।
गृहमंत्री ने ट्वीट कर जताया आभार
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा महेवा में हुए स्वागत से अभिभूत थे। नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट में लिखा- 5 क्विंटल की यह माला जनता की उम्मीदों का बोझ नहीं है, बल्कि मेरे जैसे असंख्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के जनता की सेवा करने के संकल्प के लिए आपका अपार समर्थन और आशीर्वाद है।












Click it and Unblock the Notifications