रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोले गृह मंत्री मिश्रा, ऐसे फ़ोटो शूट से समाज में फैलता है मानसिक प्रदूषण

रणवीर सिंह के न्यूड फोटो सूट को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फोटोशूट से समाज में मानसिक प्रदूषण फैलता है।

भोपाल,27 जुलाई। रणवीर सिंह के न्यूड फोटो सूट पर मध्यप्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सबसे पहले प्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर में रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। उसके बाद आज मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का न्यूड फोटो शूट काफी आपत्तिजनक है। इस तरह के फोटो शूट से समाज में मानसिक प्रदूषण फैलता है।

Recommended Video

    रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोले गृह मंत्री मिश्रा, ऐसे फ़ोटो शूट से समाज में फैलता मानसिक प्रदूषण
    रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोले गृह मंत्री मिश्रा

    बता दे एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मुंबई में सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुकाहै, वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में उनके खिलाफ अजब विरोध-प्रदर्शन हुआ है।जहां लोगों ने रणवीर के लिए कपड़े इकट्ठे कर 'मानसिक कचरा' साफ़ करने का संकल्प किया।

    वही ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ पर कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सोनिया गांधी जी से ED की पूछताछ में कांग्रेस इतना परेशान क्यों है? यह समझ में नहीं आ रहा है। अगर सोनिया जी गलत नहीं तो कांग्रेस प्रदर्शन कर जांच एजेंसी पर दबाव क्यों बना रही है?

    वहीं गृहमंत्री ने कांग्रेस प्रवक्ताओं पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जो कांग्रेस की स्थिति है वही पार्टी के प्रवक्ताओं की है। चुनावी टेस्ट में कांग्रेस फेल, कमलनाथ जी के टेस्ट में प्रवक्ता फेल और अगर कमलनाथ जी का टेस्ट ले लें तो वो भी फेल हो जाएंगे। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में PCC (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अब बदलकर KCC (कमलनाथ कांग्रेस कमेटी) हो गई है। इसलिए कांग्रेस ‌नेता कमलनाथ जी की फोटो लगा रहे हैं।

    वहीं कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने गृहमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए वनइंडिया से कहा कि गृह मंत्री के पास अब कोई काम नहीं है, इसलिए लगातार अनर्गल बातें करते रहते हैं। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था तो उनसे देखी नहीं जाती। हर दिन बस कांग्रेस पर बेमतलब की टिप्पणी करते रहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+