Bhopal News: भारत की बल्लेबाजी को लेकर हवन-पूजन, चौराहों पर दर्शकों द्वारा की जा रही है प्रार्थना
विश्व कप में भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है। शुरुआती दौर में भारत के बल्लेबाजी अच्छी रही, लेकिन बीच में बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। इस बीच राजधानी भोपाल में भारत के अच्छे परफॉर्मेंस के लिए संस्कृति बचाओ मंच द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया।
बता दे राजधानी भोपाल में वर्ल्ड कप का बुखार जारी है विश्व कप में भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है। भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया यह आयोजन मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर तीन स्टेट प्लेटिनम प्लाजा के पास रविवार को हुआ इसके साथ ही टी टी नगर स्टेडियम, रोशनपुरा चौराहा, सहित कई स्थानों पर स्क्रीनिंग लगाई गई है।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की होटल दल लेक व्यू फ्रंट में 70330 फिट का एक बड़ा पर्दा लगाया गया है। इसके साथ ही यहां पर चार बड़े बूफर और 50 के करीब स्पीकर्स भी लगाए गए।
भोपाल के मिनाल रेजीडेंसी में भी बड़ी स्क्रीन में लगाकर क्रिकेट प्रेमियों को क्रिकेट दिखाया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया वहीं भारत ने शुरुआती दौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामक अंदाज के साथ बैटिंग शुरू की, लेकिन बीच में विकेट गिर जाने के कारण भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। जिसे देखते हुए राजधानी भोपाल में भारत की जीत को लेकर हवन पूजन किया जा रहा है साथ ही क्रिकेट प्रेमियों द्वारा प्रार्थनाओं का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications