Rewa news: स्कूली छात्र को मोबाइल स्टेटस लगाना पड़ा महंगा, दोस्तों ने दी रूह कंपा देने वाली मौत
रीवा, 20 सितंबर। जिले में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। चाकूबाजी गोली चालन की घटना आम हो चुकी है। छोटी-छोटी बातों को लेकर एक-दूसरे के लोग खून के प्यासे हो जाते हैं। वही एक मामला रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत का है, जहां मोबाइल में स्टेटस लगाने को लेकर बात बिगड़ी और बातों ही बात में दोस्तों ने ही अपने दोस्त के सीने में चाकू घोंप दिया है।

ये है मामला
सिरमौर सभा क्षेत्र के बैकुण्ठपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच दसवीं कक्षा का विद्यार्थी गोविंद विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय राजकरण विश्वकर्मा उम्र 17 साल विद्यालय की छुट्टी के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के बगल में स्थित ग्राउंड में पहुंचा। तभी 4 लोगों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी है।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा युवक की मौत
वहीं गंभीर रूप से घायल गोविंद को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में ले जा रहे थे, तभी गोविंद कि रास्ते में ही मौत हो गई। गोविंद के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु संजय गांधी अस्पताल के मसूरी भेजा गया जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को डेडबॉडी सौंप दी गई है वहीं हॉस्पिटल में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी।

आरोपी मौके से फरार
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया है। हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। बैकुंठपुर पुलिस एवं मुख्यालय की टीम चारों तरफ नाकेबंदी कर हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पेट, पीठ में चाकू के दर्जन भर प्रहार
डॉक्टरों का कहाना है कि मृतक के सिर पर डंडे से प्रहार किया गया है। इसके बाद पेट और पीठ में चाकुओं से दर्जनभर प्रहार हुए है। ऐसे में मृतक मौके पर ही लहुलुहान हो गया था। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई है। रात हो जाने के कारण लाश को मर्चुरी में रखा दिया गया था। कयास लगाए जा रहे है कि मंगलवार को एफएसएल टीम के जांच करने के बाद मृतक का पोस्ट मार्टम कराया गया इसके बाद परिजनों को डेडबॉडी सौंप दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications