राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी,मस्जिद की तस्वीर ट्वीट करने के मामले में चार और नई FIR दर्ज
खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर गलत ट्वीट करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चार और नए मामले दर्ज किये गए हैं।
भोपाल,15 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल खरगोन कस्बे में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर टिप्पणी करते हुए दूसरे राज्य की एक मस्जिद की तस्वीर ट्वीट करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ गुरुवार को चारों नए मामले दर्ज किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदेश में अब तक कुल नौ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

Recommended Video
ताजा प्राथमिकी में से तीन बुधवार शाम को इंदौर जिले के महू, किशनगंज और खुडैल थाने में दर्ज की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सैनी ने बताया कि चौथा मामला बैतूल जिले कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है। विवादास्पद टवीट् को लेकर प्रदेश में लगातार मामले दर्ज किए जाने के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में मीडिया से कहा कि भले ही पुलिस थानों में मेरे खिलाफ लाख दो लाख मामले दर्ज करा दिए जाएं, लेकिन मैं आखिरी सांस तक भाईचारे की बात करता रहूंगा।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा को भाईचारे के बात पसन्द नहीं है तो इसमें मेरा नहीं बल्कि भाजपा का दोष है। गौरतलब है कि विवादित ट्वीट को लेकर सिंह के खिलाफ पिछले 3 दिन में भोपाल ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम और सतना में 5 प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
आपको बता दें कि हालिया ट्वीट में सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें कुछ युवकों को एक मस्जिद पर भगवा झंडा फहराते हुए दिखाया गया था। उन्होंने इस तस्वीर के साथ खरगोन में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र किया था। बाद में उन्होंने ट्वीट से फोटो को डिलीट कर दिया था। लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं ने तुरंत कहा कि मस्जिद की तस्वीर मध्यप्रदेश की नहीं है और इससे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन सकता है इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ जगह-जगह FIR दर्ज करवाने के लिए आवेदन दिया था।
विजयवर्गीय ने भी किया विवादित टवीट्
आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला कल गुरुवार शाम को सामने आया था जब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तेलंगना का एक विवादित वीडियो को खरगोन का बताकर ट्वीट किया था।












Click it and Unblock the Notifications