बिजली संकट और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह सरकार में बगैर भ्रष्टाचार व कमीशन दिए कोई काम नहीं हो पाता हैं।
भोपाल,30 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजधानी के रविंद्र भवन में पत्रकारों के साथ चर्चा की। देशभर में लाउडस्पीकर पर मचे बवाल को लेकर नाथ ने कहा कि लाउडस्पीकर एक निजी मामला है, इसको मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। लाउडस्पीकर से लोगों की भावनाएं जुड़ी है। लेकिन अगर कोई लाउडस्पीकर पर भड़काने वाला हो तो उस पर कार्रवाई ज़रूर होना चाहिए। लाउडस्पीकर का उपयोग कई जगह पर होता है, पर इसका दुरुपयोग ना हो , इससे मैं सहमत हूँ।

वहीं भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संगठन की चिंता करे,कांग्रेस के संगठन की चिंता छोड़ दे। आज पूरा प्रदेश बिजली व कोयला संकट से परेशान चल रहा है। बिजली संकट से आज किसान परेशान है,व्यापारी परेशान है,छात्र परेशान हैं। यह सब पिछले दो वर्ष के भ्रष्टाचार का नतीजा है।आज शिवराज सरकार में कोई सौदा,बगैर भ्रष्टाचार, बगैर कमीशन दिए नहीं हो पा रहा है।
Recommended Video
बिजली संकट को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली संकट,कोयला संकट को मजाक में ले रही थी। यह स्थिति आज उत्पन्न नहीं हुई है।पिछले दो-तीन महीने से यह संकट दिख रहा था।यह कोई अचानक से बाढ़ या भूकंप नहीं आया है।भाजपा सरकार हमेशा से ही कोयले संकट ,बिजली संकट से इंकार करती रही है। इस संकट से निपटने को लेकर भाजपा सरकार ने कोई प्लानिंग नहीं की। जिस प्रकार इन्होंने कोरोना से निपटने की कोई प्लानिंग नहीं की थी , ऐसे ही इन्होंने बिजली संकट-कोयला संकट से निपटने की कोई प्लानिंग नहीं की।
नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर दिया बयान
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पद छोड़ने का मैं नेतृत्व से 2 माह पहले ही आग्रह कर चुका हूँ।मैंने खुद ही गोविंद सिंह जी के नाम का का प्रस्ताव रखा था। मेरे ऊपर दोहरी जिम्मेदारी थी, मुझे चुनावी तैयारी भी करना है, इसलिए मैं इस पद को छोड़ना चाहता था। मैं चाहता था कि जवाबदारी किसी और को मिले ताकि मैं अपना पूरा ध्यान चुनाव पर लगा सकूँ।
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि मिशन- 23 के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है.हर नेता से कांग्रेस को मजबूती मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications