Bhopal: BJP महाकुंभ में लाखों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के लिए तैयार किया गया भोजन, PM मोदी देंगे भाषण

pm modi bhopal news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। जहां पीएम मोदी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विजय का संकल्प दिलाएंगे। पीएम को सुनने के लिए लाखों की संख्या में प्रदेश और प्रदेश के बाहर भी से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे है। कार्यकर्ताओं में पीएम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं के लिए की गई व्यवस्थाएं

बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल पर पांच बड़े वाटरप्रूफ डॉम बनाए गए है। पीएम के मंच के ठीक सामने बने डोम में करीब 60000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेज के सामने बने डोम के दोनों तरफ दो बड़े-बड़े डॉम बनाए गए हैं। इसमें कार्यकर्ताओं की बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है। कार्यक्रम को लेकर पूरे सभा स्थल को 42 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में 1500 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है।

Food prepared for lakhs of workers who reached BJP Mahakumbh, PM Modi will give speech

भोजन के लिए एक दिन पहले की गई व्यवस्था

बता दे इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए 12 लाख से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसको देखते हुए एक दिन पहले ही भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। बड़े-बड़े बर्तनों में इन कार्यकर्ताओं का भोजन तैयार किया जा रहा है। बड़ी मात्रा में पहले ही भोजन पककर तैयार किया गया है ताकि कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। सभा स्थल के पास ही कार्यकर्ताओं के लिए शौचालय की व्यवस्था भी की गई है।'

Food prepared for lakhs of workers who reached BJP Mahakumbh, PM Modi will give speech

बस से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए एक बस इंचार्ज

मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और विधायकों ने जिम्मेदारी लेते हुए इंतजाम किए हैं। चारों तरफ के रास्तों पर ढाबों पर कार्यकर्ताओं के भजन नाश्ते और नहाने धोने का इंतजाम किया गया है। बस से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए एक बस इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

Food prepared for lakhs of workers who reached BJP Mahakumbh, PM Modi will give speech

चुनावी लिहाज से पीएम का संबोधन अहम

अगले ढाई महीना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन एवं माना जा रहा है। मध्य प्रदेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विजन रखेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। इसके साथ ही वे कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नाकामियां कैसे लोगों तक पहुंचाएं इस पर रणनीति पेश करेंगे।

पीएम मोदी के भोपाल दौरे के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी

  • 4000 पुलिस बल रहेगा राजधानी भोपाल में पीएम की सुरक्षा में तैनात
  • 26 आईपीएस ऑफिसर लगाए गए पीएम मोदी की सुरक्षा ड्यूटी में
  • एसपीजी और एनएसजी ने किया कार्यक्रम स्थल को छावनी में तब्दील
  • पीएम के दौरे के पहले लगाए गए एंटी ड्रोन सिस्टम
  • जंबूरी मैदान के 3 किलोमीटर के दायरे को किया गया नो फ्लाइंग जोन घोषित
  • पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर हवाई मार्ग से भी लगातार किया जा रहा निरीक्षण
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+