मध्य प्रदेश : दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच में FIR, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

भोपाल, 12 अप्रैल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर बिहार के धार्मिक स्थल को फोटो मध्य प्रदेश के खरगोन का बताकर ट्वीट करने का आरोप है। इस संबंध में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है।

Digvijay Singh

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह पर धार्मिक भावनाओं को आहत कर उन्माद फैलाने समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।

इधर, बीजेपी ने ट्वीट को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताकर जांच करने की मांग की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल बंद करने की अपील की है। बता दें कि भाजपा भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल क्राइम ब्रांच के डीसीपी को दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग का शिकायती आवेदन दिया था।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का खरगोन की घटना पर ट्वीट करना और उसे डिलीट करना सोची-समझी रणनीति है कि देश और प्रदेश के माहौल को कैसे खराब किया जाए। दिग्विजय सिंह के यह प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखा। सारंग ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट और लिंक की छायाप्रति शेयर करते हुए लिखा कि दिग्विजय सिंह आए दिन इस प्रकार के भड़काऊ ट्वीट करते रहते है। उनके ट्विटर अकाउंट को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की।

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को एक युवक का एक धार्मिक स्थल पर भगवा ध्वज फहराने को मध्य प्रदेश के खरगोन का बताकर ट्वीट किया। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए टिप्पणी भी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह पर धार्मिक उन्माद फैलाने और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की बात कही थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा था कि वैधानिक कार्रवाई के लिए विधि विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+