Bhopal: सतपुड़ा भवन में 'अग्नि तांडव' जारी, CM शिवराज ने जांच के लिए गठित की कमेटी, आग बुझाने मंगाए हेलीकाप्टर
सतपुड़ा भवन में लगी आग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रारंभिक कारणों को जानने के लिए जांच कमेटी का गठन किया है। जिसमें एसीएस गृह विभाग राजेश राजौरा सहित 4 अधिकारियों को शामिल किया गया है।
राजधानी भोपाल में सरकारी दफ्तर के भवन सतपुड़ा में लगी आग को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर और सख्त नजर आ रहे हैं। सीएम शिवराज ने इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चर्चा की। रात 11 बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सीएम ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया है।
बता दे सतपुड़ा में लगी आग को बुझाने के लिए 25 से ज्यादा दम करें एसडीआरएफ और सीआईएसएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं। वहीं राजधानी भोपाल नगर निगम का अमला फेल साबित होता नजर आ रहा है। आपको लगे 9 घंटे से भी ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन आग की लपटे कम होने की जगह और बढ़ती जा रही हैं। सीएम शिवराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एयरफोर्स की मदद मांगी है जिसके बाद देर रात हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए भोपाल पहुंचेंगे।

आग के प्रारंभिक कारणों को जानने के लिए कमेटी घोषित
इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर दिया है इस कमेटी में नगरी प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह और फायर विभाग के एडीजी को शामिल किया गया है। यह कमेटी आंख के प्रारंभिक कारणों का पता कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेगी।
वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने जांच कमेटी को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 'यह है हमारा स्वास्थ्य संचालनालय है। राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन से इसका संचालन होता है! आज इसमें फिर आग लग गई! शिवराज सिंह चौहान जी, मेरा सीधा सवाल है यह है कि आग लगी है या लगाई गई है ? क्योंकि आमतौर पर माना जाता है कि चुनाव के पहले सबूत मिटाने के लिए सरकार ऐसी 'हरकत' करती है! हार रही बीजेपी अब यह भी बताए कि पुराने 'अग्निकांड' में दोषी कौन थे? किसे/कितनी सजा मिली?'












Click it and Unblock the Notifications