Bhopal News: बेशकीमती सामान को बचाने के चक्कर में जिंदा जला कृषि विभाग का इंजीनियर, घर में लग गई थी आग

Bhopal News: राजधानी में कृषि यांत्रिकीय विभाग में पदस्थ इंजीनियर की जिंदा जलने से मौत हो गई। उनके घर में आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि लोगों के मना करने के बावजूद आग बुझाने के इरादे से वह जलते घर के अंदर चले गए। तभी वे आग की चपेट में आ गए। जब फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया, तब सीढ़ियों पर इंजीनियर का जला हुआ शव मिला।

बताया जा राह है कि ये घटना बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई थी। भोपाल के बागमुगलिया क्षेत्र की पेबल-बे कॉलोनी में अनिल पोरवाल (55) का घर है। वह संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी में कृषि यंत्री के पद पर पदस्थ थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। बुधवार को रात करीब साढ़े 11 बजे इंजीनियर अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के बाद घर में पत्नी और बेटी के साथ बैठे थे। इसी दौरान ये घटना हुई।

Engineer of agriculture department burnt alive while trying to save valuables, house caught fire

उन्होंने मकान की पहली मंजिल से धुआं निकलता देखा। वह दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचे, तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। पहले उन्होंने पत्नी और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 45 मिनट के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस बीच इंजीनियर की जान चली गई।

सीढ़ियों के पास मिला इंजीनियर का शव

बागसेवनिया थाने के टीई संजीव चौकसे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई थी। आग बुझाने के बाद पुलिस और परिजन पहली मंजिल पर पहुंचे, तो सीढ़ियों के पास अनिल पोरवाल का शव पड़ा था। आग की लपटों से वह बुरी तरह झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि अनिल सीढ़ियों की मदद से ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी धुआं और आग की चपेट में आने से गिर गए। घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पड़ोसियों ने किया था मना

पुलिस बताया कि संभवत: जिस कमरे में आग लगी, उसमें इंजीनियर का कीमती सामान रखा था, वह उसे लेने गए थे। दूसरी बात ये भी आ रही है कि वह आग बुझाने के उद्देश्य से ऊपर गए थे, जिससे आग की चपेट में आ गए। हालांकि पड़ोसियों और परिजनों ने उन्हें मना भी किया था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+