Bhopal News: ई-व्हीकल की चार्जिंग करते वक्त सावधान रहें, बैटरी में ब्लास्ट से परिवार झुलसा
राजधानी भोपाल से ई-व्हीकल की चार्जिंग करते वक्त ब्लास्ट का मामला सामने आया है, जहां भोपाल के जमालपुर इलाके में हादसा उस वक्त हुआ, जब बेडरूम में ई व्हीकल की बैटरी चार्ज हो रही थी, तभी अचानक बैटरी में ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते महिला और बच्चा घायल हो गया।
महिला और घायल बच्चे को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। इधर, इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जहां लोग ई-व्हीकल की बैटरी चार्ज करने से डरते और बचते नजर आ रहे हैं।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, राजधानी भोपाल के टीला जमालपुर इलाके में रहने वाले परिवार ने देर रात को ई व्हिकल की बैटरी चार्जिंग पर लगाई थी, जिसके बाद फिर देर रात बैटरी में ब्लास्ट हो गया। बैटरी में ब्लास्ट होते ही जोरदार झटका लगा। इसके बाद महिला और बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई। वहीं दोनों के घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का इलाज फिलहाल जारी है। इस हादसे के बाद परिवार अब सहमा हुआ नजर आ रहा है, जहां अब लोग ई-व्हीकल की बैटरी चार्ज करने से डर रहे हैं।
लगातार हो रहे इस तरह के हादसे
ई-व्हीकल की बैटरी में इस तरह का हादसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, जहां ई व्हीकल की बैटरी चार्ज करते वक्त ब्लास्ट हुई है। वहीं अब एक बार फिर ई-व्हीकल की बैटरी चार्ज करते वक्त ब्लास्ट हुई है, जिसके बाद अब लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। इन दिनों ई-व्हीकल की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। जहां, लोग ई व्हीकल से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। वहीं इस तरह के हादसे लोगों में डर पैदा करते हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: ब्रजेश बनकर शादीशुदा लड़की के साथ गलत काम करता था फारुख, हिंदू संगठन ने पकड़ा












Click it and Unblock the Notifications